Move to Jagran APP

वर्ष 2019 में बैंकों में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, जान लीजिए

भारत में बैंक हॉलिडे हर राज्‍य में अलग-अलग होते हैं हालांकि केंद्र सरकार और कार्मिक मंत्रालय देश में कुछ सार्वजनिक बैंक हॉलिडे का ऐलान करते हैं

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 01:47 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:40 AM (IST)
वर्ष 2019 में बैंकों में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, जान लीजिए
वर्ष 2019 में बैंकों में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, जान लीजिए

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत में हर धर्म के त्योहारों की बराबर मान्यता है। हर खास त्‍योहार के दिन बैंकों में छुट्टी रहती है। आज हम आपको 2019 में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी देंगे। इसकी जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि आप उसी हिसाब से अपने बैंकिंग के कामों के लिए प्‍लान बना सकें। बैंक हॉलिडे की जानकारी होने पर आप बैंक संबंधी काम आसानी से कर पाएंगे। इन हॉलिडे में कई ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों में भी छुट्टी मिलती है। हम आपको अप्रैल 2019 से लेकर दिसंबर, 2019 तक के कई बैंक हॉलिडे के बारे में बता रहे हैं।

prime article banner

भारत में बैंक हॉलिडे हर राज्‍य में अलग-अलग होते हैं, हालांकि केंद्र सरकार और कार्मिक मंत्रालय देश में कुछ सार्वजनिक बैंक हॉलिडे का ऐलान करते हैं जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर)। इसी के साथ कुछ बैंक हॉलिडे सांस्कृतिक और धार्मिक दिनों में भी होते हैं जैसे- बुध पूर्णिमा, दिवाली, दशहरा, क्रिसमस और ईद आदि।

2019 में पब्लिक हॉलेडे की लिस्ट नीचे दी गई है, हालांकि आधिकारिक ऐलान होने के बाद इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसके अलावा सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक हर महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

दिन              तारीख                      हॉलिडे

शुक्रवार       19 अप्रैल, 2019          गुड फ्राइडे

बुधवार       01 मई, 2019              लेबर डे

शनिवार      18 मई, 2019              बुद्ध पूर्णिमा

बुधवार      05 जून, 2019               ईद-उल-फितर

गुरुवार      04 जुलाई, 2019            रथ यात्रा

सोमवार    12 अप्रैल, 2019             बकरी ईद / ईद उल-अधा

गुरुवार     15 अगस्त, 2019           रक्षा बंधन

गुरुवार     15 अगस्त, 2019           स्वतंत्रता दिवस

शनिवार     24 अगस्त, 2019         जन्माष्टमी

सोमवार     02 सितंबर, 2019         विनायक चतुर्थी

मंगलवार   10 सितंबर, 2019         मुहर्रम

बुधवार      11 सितंबर, 2019         ओनम

बुधवार       02 अक्टूबर, 2019       महात्मा गांधी जयंती

मंगलवार   08 अक्टूबर, 2019        दशहरा

रविवार      27 अक्टूबर, 2019       दिवाली

रविवार     10 नवंबर, 2019           मिलाद उल नबी

मंगलवार   12 नवंबर, 2019          गुरु नानक जयंती

बुधवार       25 दिसंबर, 2019        क्रिसमस  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.