Move to Jagran APP

Balenzia ने पेश किए Harry Potter Socks के नए रेंज, इन प्लेटफॉर्म्स पर हैं उपलब्ध

आम लोगों की जिंदगी में रोमांच का रंग भरने के लिए Balenzia ने Warner Bros. Consumer Products के साथ हाथ मिलाया है और विजार्डिंग वर्ल्ड से प्रेरित सॉक्स का एक जबरदस्त रेंज पेश किया है। ये सॉक्स हैरी पॉटर थीम पर आधारित हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:30 PM (IST)
Balenzia ने पेश किए Harry Potter Socks के नए रेंज, इन प्लेटफॉर्म्स पर हैं उपलब्ध
Balenzia का लक्ष्य अपने ग्राहकों को भीड़ से अलग, शानदार डिजाइन, स्टाइल और रंग के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने का है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हम सभी को अपनी दिनचर्या से अलग जब कोई नई चीज देखने या महसूसी करने को मिलती है, तो हम कितना अधिक रोमांचित हो जाते हैं। आम लोगों की जिंदगी में रोमांच का रंग भरने के लिए Balenzia ने Warner Bros. Consumer Products के साथ हाथ मिलाया है और 'विजार्डिंग वर्ल्ड' से प्रेरित सॉक्स का एक जबरदस्त रेंज पेश किया है। आप हैरी पॉटर सीरीज के नए मोजों में उस जादुई अहसास को महसूस कर पाएंगे। हैरी पॉटर सॉक्स ना सिर्फ आपको बहुत अधिक आराम का अहसास कराते हैं बल्कि आपको फिर से हैरी पॉटर की उस करिश्माई दुनिया में ले जाते हैं।   

loksabha election banner

Balenzia के डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने इस लांच के बारे में कहा, ''हैरी पॉटर बहुत ही सफल फ्रेंचाइज है और दुनियाभर में इसे पसंद करने वाले लोग हैं। हमारी पेशकश में इस प्रतिष्ठित लाइसेंस के जुड़ जाने से हमारे लाइसेंस का पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। हमारी टीम ने एक जादुई कलेक्शन तैयार किया है। Harry Potter की दुनिया में रुचि रखने वाले और सॉक्स को पसंद करने वाले लोगों को यह कलेक्शन निश्चित रूप से काफी रोमांचित कर देगा।''

उच्च गुणवत्ता वाले सूती धागे से बने ये सॉक्स ना सिर्फ बहुत मुलायम हैं, बल्कि काफी लंबे समय तक चलने वाले हैं। इस कलेक्शन के प्रोडक्ट्स की कीमत 199 रुपये प्रति पीस से शुरू हो रही है। इन प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए आप Balenzia के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कानपुर और लुधियाना स्थित ब्रांड स्टोर पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप www.balenzia.com से भी ये प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। यह कलेक्शन अमेजन, Myntra, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, स्नैपडील, लाइमरोड, नाइका और एलबीबी जैसे प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेसेज पर भी उपलब्ध है।

Balenzia के बारे में जानिए

Balenzia का लक्ष्य अपने ग्राहकों को भीड़ से अलग, शानदार डिजाइन, स्टाइल और रंग के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने का है। इसके साथ ही कंपनी की कोशिश वास्तव में प्रतिष्ठित ब्रांड और कैरेक्टर से जुड़े उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाने की है। उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों से कंपनी ऐसे उत्पाद बनाती है जो लोगों के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाले हों। ये अपैरल विशेष कारखानों में तैयार किए जाते हैं, जहां बहुत उच्च मानकों का पालन किया जाता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि सभी उत्पादों का निर्माण कामकाज के लिहाज से बहुत अच्छी परिस्थितियों में हो। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाता है कि निर्माण कार्य में लगे लोगों के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए और उन्हें उचित मेहनताना दिया जाए।

Warner Bros. Consumer Products को जानिए

Warner Bros. Consumer Products (WBCP) मनोरंजक ब्रांड्स और फ्रेंचाइज से जुड़े सशक्त पोर्टफोलियो को दुनियाभर के प्रशंसकों के पास ले जाने का काम करता है। WBCP अवार्ड जीत चुके खिलौनों, फैशन, घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं और पब्लिशिंग को लेकर दुनियाभर के शानदार लाइसेंसीज के साथ साझेदारी करता है। इस कंपनी के शानदार वैश्विक थीम वाले एंटरटेनमेंट बिजनेस में 'द विजार्डिंग वर्ल्ड ऑफ हैरी पॉटर' और वार्नर ब्रोज वर्ल्ड अधुबाधी शामिल हैं। इनोवेटिव ग्लोबल लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग प्रोगाम के साथ WBCP सबसे प्रमुख लाइसेंसिंग और रिटेल मर्चेंडाइजिंग संगठनों में से एक है।  

'विजार्डिंग वर्ल्ड' के बारे में जानिए

करीब दो दशक पहले जे के रॉलिंग नामक लेखिका ने युवा हैरी पॉटर की जादुई दुनिया रची थी। उस समय से बेस्टसेलर हैरी पॉटर पर अब तक आठ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अवार्ड जीतने वाले नाटक का मंचन भी इस पर हो चुका है। लगभग सभी आयु वर्ग के लोग जे के रॉलिंग द्वारा रचे गए असाधारण संसार से रोमांचित हो उठते हैं। जादुई दुनिया के अतीत, वर्तमान और भविष्य तलाशने वाले आज के दौर के प्रशंसकों के समूह और आने वाली पीढ़ियों का विजार्डिंग वर्ल्ड स्वागत करता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.