Move to Jagran APP

Home Loan लेने से पहले जान लें किन बैंकों की ब्‍याज दरें हैं सस्‍ती, कितनी देनी होगी EMI

अगर आप अपने लिए होम लोन लेकर नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे 10 बैंकों के बारे में जिनके होम लोन की ब्‍याज दरें सबसे कम हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:59 AM (IST)
Home Loan लेने से पहले जान लें किन बैंकों की ब्‍याज दरें हैं सस्‍ती, कितनी देनी होगी EMI
Home Loan लेने से पहले जान लें किन बैंकों की ब्‍याज दरें हैं सस्‍ती, कितनी देनी होगी EMI

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप अपने लिए नया घर होम लोन लेकर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। होम लोन लेकर घर खरीदना जहां कुछ लोगों की मजबूरी हो सकती है वहीं इसके कुछ फायदे भी है। इसके मूलधन के भुगतान पर आप आयकर में 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ उठा सकते हैं वहीं ब्‍याज के भुगतान पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 24बी के तहत 2 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 10 बैंकों के बारे में जिनके होम लोन की ब्‍याज दरें सबसे कम हैं।

loksabha election banner

           बैंक                       ब्याज दर      ईएमआई                             प्रोसेसिंग फीस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया       8.55-9.55     23,174-25,335             0.50% अधिकतम 20,000

यूनिइटेड बैंक ऑफ इंडिया  8.60-9.10     26,225-24,335             0.59% 1,180 से 11,800

कॉर्पोरेशन बैंक                  8.60-9.25     26,225-27,476            0.50% अधिकतम 50,000

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया        8.60-9.45     26,225-25116              कोई नहीं

सिंडिकेट बैंक                    8.60-9.70     26,225-25,665            0.25%, 75 लाख से अधिक पर 10,000 

यूको बैंक                         8.65-8.90      26,320-26,799             0.5% 1,500 से 15,000

बैंक ऑफ बड़ौदा               8.65-9.65       26,320-28,258             0.50%, 50 लाख से अधिक पर 0.25%

पंजाब नेशनल बैंक            8.65-9.85      26,320-28,653             0.35% 2,500 से 15,000

इंडियन बैंक                     8.70-8.80      26,416-26,607              0.23% अधिकतम 20,470

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  8.70-8.85       26,416-26,703               0.50% 15,000 प्लस सर्विस टैक्स

(ये ब्याज दरें 30 लाख रुपये तक के लोन अमाउंट पर 20 साल तक की अवधि के लिए हैं।)

रेडी टु मूव घर खरीदने में ही है बुद्धिमानी

अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो रेडी टु मूव घर पर ही विचार करें। भारत में ढेर सारे हाउसिंग प्रोजेक्‍ट कई वर्षों की देरी से चल रहे हैं और इनकम टैक्‍स में होम लोन लेने का फायदा भी आपको तभी मिलता है जब आपको उसका पजेशन मिल जाता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.