कोरोना वायरस ने एक बार फिर से संक्रमण तेज करते हुए नए मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा मरीज दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा नए मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। दैनिक मौतों की संख्या में भी तेजी से उछाल आया है। वहीं, पिछले 3 महीने के अंदर एक्टिव केस 5 गुना से अधिक बढ़ गए हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
Image courtesy: ANI
रिकॉर्ड 1 लाख से अधिक मरीज मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,03,558 नए मामलों की पुष्टि की गई है। नए मरीजों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन भी 90 हजार से अधिक नए मरीज दर्ज किए गए थे। बीते करीब एक महीने से कोरोना संक्रमण ने तेजी से लोगों को चपेट में लेना शुरू किया है।
कोरोना से सबसे प्रभावित 10 राज्य
देश के 10 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 57074 नए मरीज मिले हैं। छत्तीसगढ़ में 5,250, कर्नाटक में 4,553, उत्तर प्रदेश में 4,136, दिल्ली में 4033, पंजाब और तमिलनाडु में 3-3 हजार, केरल में 2,802, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान में 1 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं।
पहली बार 50 हजार से ज्यादा रिकवरी
कोरोना मामले बढ़ने के साथ ही देशभर में नई मौतों की सख्ंया भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा दैनिक मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही नई मौतों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 478 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही 52847 मरीजों को बचाने में कामयाबी मिली है। जनवरी से अब तक एक दिन में रिकवर होने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
Image courtesy: IANS
रिकॉर्ड 50 हजार एक्टिव केस बढ़े
एक्टिव केस में लगातार उछाल आ रहा है और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 50,223 एक्टिव केस बढ़े हैं। फरवरी में एक्टिव केस गिरकर 1.40 लाख पर पहुंच गए थे जो अब करीब 3 महीने के अंदर 7.41 लाख से अधिक हो गए हैं। ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। इनमें से 1,16,82,136 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1,65,101 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में कुल 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 5, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 05 April 2021, 08:00 AM)
➡Confirmed cases: 1,25,89,067
➡Recovered: 1,16,82,136 (92.80%)👍
➡Active cases: 7,41,830 (5.89%)
➡Deaths: 1,65,101 (1.31%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/q7yqbp9Bog
ये भी पढ़ें : 9 पूर्व कप्तानों के साथ खेलेंगे डीसी के कप्तान रिषभ पंत
48 घंटे में 9 हजार कोरोना मरीज घटे पर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी मौतें
मनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
ये है दुनिया का सबसे लोकप्रिय पालतू जीव, सर्वे लिस्ट में तोता भी शामिल