कोरोना संक्रमित मरीजों को रिकवर करने में लगातार सफलता मिल रही है। पिछले 3 महीने में एक दिन के भीतर सर्वाधिक मरीजों को रिकवर करने का नया रिकॉर्ड बना है। वहीं, कई दिनों से लगातार मिल रहे 1.50 लाख से अधिक दैनिक मामलों का क्रम पिछले 24 घंटे में भी जारी रहा है। रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे मामलों के साथ ही एक्टिव केस में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, एक दिन में 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
हर दिन 1 लाख से अधिक नए मरीज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1,61,736 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि की गई है। बीते करीब 4 दिनों से हर दिन 1.50 लाख से अधिक केस मिल रहे हैं। बीते दिन 1.68 लाख नए संक्रमित मरीज मिले थे। संक्रमितों की बढ़ती संख्या मुख्य समस्या बनी हुई है। कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू के साथ नियमों में सख्ती कर दी है।
रिकवरी संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया
कोरोना वायरस से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में बीते दिन के मुकाबले थोड़ी कमी जरूर आई है। पिछले 24 घंटै में 879 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन यह संख्या 904 थी। वहीं, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 24 घंटे में 97,168 मरीजों को रिकवर किया गया है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 75 हजार मरीज रिकवर हुए थे।
12 लाख के पार हुए कोरोना एक्टिव मरीज
फरवरी से अब एक्टिव केस में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 50 हजार से अधिक नए एक्टिव केस बढ़े हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 12,64,698 पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामले 1.36 करोड़ के पार हो गए हैं। इनमें से 1.22 करोड़ संक्रमित अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 1.71 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत सबसे तेज वैक्सीन लगाने वाला देश
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40 लाख लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई। टीका उत्सव के तीसरे दिन तक 10.85 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में सबसे जल्दी वैक्सीन लगाना वाला भारत पहला देश बन गया है। देश में टीकाकरण अभियान का चौथा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 13, 2021
📍Total #COVID19 Cases in India (as on April 13, 2021)
▶️89.51% Cured/Discharged/Migrated (1,22,53,697)
▶️9.24% Active cases (12,64,698)
▶️1.25% Deaths (1,71,058)
Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafepic.twitter.com/g7yZPBSlED
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे अमीर बहनें, अथाह दौलत की मालकिन
कोरोना ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़े, सर्वाधिक संख्या में मरीज मिले
मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने, ये हैं टॉप 10 अमीर
कोरोना से इन 10 राज्यों का बुरा हाल, सर्वाधिक संक्रमण यहीं पर