देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र के अलावा अब छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। एक्टिव मामलों में भी रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि दर्ज की जा रही है। दैनिक मौतों की संख्या बीते कई दिनों से कम नहीं हो रही है। वहीं, कोरोना वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 8.31 करोड़ के पार हो गई है।
Image courtesy- ANI
24 घंटे में 96 हजार से अधिक नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 96,982 दर्ज की गई है। बीते दिन 1 लाख से अधिक मिले नए मरीजों की तुलना में आज थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में नए केस मिलना चिंता का कारण है। संक्रमण रोकने के लिए महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू के साथ नियमों में सख्ती की गई है।
महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में संक्रमण तेज
कोरोना से सबसे प्रभावित 10 राज्यों में महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़ में सबसे तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 47 हजार से अधिक, छत्तीसगढ़ में 7 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में सर्वाधिक कोरोना केस दर्ज हो रहे हैं।
दैनिक मौतों की संख्या 400 के पार
दैनिक मौतों की संख्या में घट नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में 446 मौतें दर्ज की गई हैं। 478 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 50,143 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है। बीते दिन भी 50 हजार से अधिक मरीजों को ठीक किया गया था। देश में कोरोना डेथ रेट 1.30 फीसदी है और रिकवरी रेट 92.48 फीसदी हो गया है।
रिकॉर्ड गति से बढ़ रहे एक्टिव केस
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों में तेजी से वद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 46,393 एक्टिव केस बढ़े हैं।
वर्तमान में एक्टिव केस की कुल संख्या 7,88,223 हो गई है। वहीं, ताजा आंकड़ों को मिलाकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1.26 करोड़ हो गई है। इनमें से 1.17 करोड़ ठीक हो चुके हैं और 1.65 लाख की मौत हो चुकी है।
Image courtesy- IANS
8 करोड़ से अधिक को लगी वैक्सीन
कोरोना को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 8,31,10,926 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण का चौथा चरण है और इसमें 45 साल की उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क है, जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन का शुल्क लागू किया गया है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 6, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 06 April 2021, 08:00 AM)
➡Confirmed cases: 1,26,86,049
➡Recovered: 1,17,32,279 (92.48%)👍
➡Active cases: 7,88,223 (6.21%)
➡Deaths: 1,65,547 (1.30%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/QCJNopqog9
00