कोरोना महामारी के संक्रमितों को रिकवर करने में कामयाबी मिल रही है। पिछले 3 दिनों में सबसे कम कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। लगातार 3 दिनों से नए मरीजों की संख्या 40 हजार से कम रही है। हालांकि, इस मरीजों की मौतों की संख्या में कोई खास कमी नहीं देखी गई है।
Image courtesy : IANS
3 दिन में सबसे कम केस
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,604 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बीते दिन 31,118 नए मरीज मिले थे। जबकि, उससे पहले मिले नए पॉजिटिव केस की संख्या 31 हजार थी। इस तरह पिछले सप्ताह की तुलना में सबसे कम पॉजिटिव केस मिले हैं। बीते सप्ताह हर दिन नए मरीजों की संख्या 40 हजार से ज्यादा रही है।
नहीं घट रही मौतों की संख्या
कोरोना से होने वाली मौतों में बीते दिन की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 501 नए मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन मरने वालों की संख्या 482 थी। जबकि, उससे पहले 443 मरीजों की मौत हुई थी। अचानक मरीजों के मरने की संख्या में तीसरे दिन उछाल देखा गया है।
रिकवर मरीजों की संख्या बढ़ी
कोरोना मरीजों की रिकवरी बीते दिन की तुलना में अधिक है। पिछले 24 घंटे में 43,062 मरीजों को पूरी तरह संक्रमण मुक्त करने में कामयाबी मिली है। बीते दिन ठीक होने वालों की संख्या 41,985 थी। जबकि, उससे पहले 45,333 मरीज रिकवर हुए थे। मरीजों की दैनिक रिकवरी में उछाल देखा जा रहा है।
Image courtesy : REUTERS
कुल आंकड़े
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 94,99,414 हो गई है। जबकि, 89,32,647 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। इसमें से 1,381,22 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में अब भी 4,28,644 कोरोना के एक्टिव मामले बचे हुए हैं।
Graph courtesy : MIB
सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य
कोरोना से सबसे ज्यादा 10 राज्य प्रभावित हैं। इन राज्यों में पिछले 10 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं और मौतों की संख्या भी इन्हीं राज्यों में सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा नए केस और मौत इन राज्यों में— महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश है। इसके अलावा तमिलनाडु भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है।...NEXT
Read More: वैक्सीन किसे पहले लगेगी इसका फैसला केंद्र और राज्य करेंगे
भारत बायोटेक और मॉडर्ना की वैकसीन सफलता की ओर