कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आने के साथ कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। 2 महीने में पहली बार 1 लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा तो दिल्ली में सबसे कम कोरोना के मामले सामने अए हैं। वहीं, नए केस की तुलना में दोगुनी संख्या में मरीजों की रिकवरी हुई है।
63 दिन बाद संक्रमितों में सबसे बड़ी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 86,498 नए मामलों की पुष्टि की गई है। 63 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम केस सामने आए हैं। कोरोना के नए मामलों में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते दिन 1 लाख केस मिले थे। पिछले सप्ताह 31 मई को 1.52 लाख केस मिले थे। तब से लगातार गिरावट के साथ नए केस की संख्या 86 हजार पर आ गई है।
तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में सर्वाधिक मामले
देश के 4 राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। सर्वाधिक केस तमिलनाडु में 19,448 में मिले हैं। इसके बाद कर्नाटक में 11,958 केस दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में 10,219 और केरल में 9,313 नए मरीज सामने आए हैं। बीते कई सप्ताह से इन राज्यों में ही सर्वाधिक नए केस सामने आ रहे हैं। तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित है।
दिल्ली समेत 9 राज्यों में सबसे कम केस
देश के 9 राज्यों में सबसे कम केस मिले हैं। दिल्ली में सबसे कम 231 केस मिले हैं। इसके बाद झारखंड में 358 और उत्तराखंड में 395 केस दर्ज किए गए हैं। मध्य प्रदेश में 571, राजस्थान में 629, हरियाणा में 640, उत्तर प्रदेश में 694, बिहार में 762, गुजरात में 778 नए मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब और असम में 1-6 हजार के बीच केस मिले हैं।
नए केस दोगुने कोरोना संक्रमित रिकवर
कोरोना रिकवरी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,82,282 मरीजों को रिकवर किया गया है। रिकवर होने वालों की संख्या नए केस की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। लगातार 26वें दिन रिकवरी संख्या नए केस से अधिक रही है। उधर, पिछले 24 घंटे में 2,123 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते दिन 2427 मौतें दर्ज की गई थीं।
एक्टिव केस घटकर 13 लाख पर खिसके
लगातार रिकवरी से एक्टिव केस में प्रतिदिन गिरावट आई है। पिछले 97,907 एक्टिव केस कम हुए हैं और अब कुल एक्टिव केस अब कुल एक्टिव केस की संख्या 13 लाख रह गई है। उधर, टीकाकरण के तहत पिछले 24 घंटे में कोरोना की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 23,61,98,726 हो गया है।...Next
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) June 8, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 8th June, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 2,89,96,473
➡️Recovered: 2,73,41,462 (94.29%)👍
➡️Active cases: 13,03,702 (4.50%)
➡️Deaths: 3,51,309 (1.21%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/HA6xa2VTol
ये भी पढ़ें -
25 दिन के शिशु और 99 साल की दादी ने कोरोना को हराया
स्टडी: देश के 50 फीसदी लोग अब भी नहीं पहन रहे मास्क
पहली बार 525 बच्चे कोवैक्सीन ट्रायल का हिस्सा बनेंगे
आंख-नाक के पास इंफेक्शन हो सकता है ब्लैक फंगस, जान लें लक्षण