कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेज रफ्तार से फैलती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमण ने खतरनाक रूप लेते हुए दैनिक मरीजों की संख्या 1 लाख के पार कर दी है। पिछले 24 घंटे में भी मिले नए मरीजों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसके साथ कोरोना मौतों ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Image courtesy- IANS
दैनिक मरीजों के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,31,968 नए मामलों की पुष्टि की गई है। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। एक सप्ताह में यह चौथी बार है जब नए मरीजों की संख्या 1 लाख से अधिक रही है। बीते दिन भी 1.26 लाख और उससे पहले 1.15 लाख मरीज मिल चुके हैं।
24 घंटे में सर्वाधिक मौतें दर्ज
कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ डेली होने वाली मौतों की गति भी तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 780 मौतें दर्ज की गई हैं। यह इस साल होने वाली मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। बीते दिन 685 मोतें दर्ज की गई थीं और उससे पहले 630 मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही देश की मृत्युदर 1.28 फीसदी हो गई है।
रिकवरी संख्या में नया रिकॉर्ड
दैनिक रिकवरी के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में 61,899 मरीजों को पूरी तरह ठीक कर डिस्चार्ज किया गया है। इस साल एक दिन में रिकवर होने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 59 हजार मरीज रिकवर हुए थे। वहीं, एक्टिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है। 60 हजार से अधिक मरीजों की बढ़ोत्तरी के साथ एक्टिव केस की संख्या 9.79 लाख के पार हो गई है।
Image courtesy- ANI
कुल आंकड़े और वैक्सीन लाभार्थी संख्या
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.30 करोड़ के पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 1.19 करोड़ मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1.67 लाख से अधिक मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है। उधर, कोरोना को थामने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 9, 2021
📍Total #COVID19 Cases in India (as on April 9, 2021)
▶️91.22% Cured/Discharged/Migrated (1,19,13,292)
▶️7.50% Active cases (9,79,608)
▶️1.28% Deaths (1,67,642)
Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths pic.twitter.com/i3ur6eseXA
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे अमीर बहनें, अथाह दौलत की मालकिन
कोरोना ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़े, सर्वाधिक संख्या में मरीज मिले
मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने, ये हैं टॉप 10 अमीर
कोरोना से इन 10 राज्यों का बुरा हाल, सर्वाधिक संक्रमण यहीं पर