कोरोना मरीजों को रिकवर करने के प्रयासों को लगातार सफलता मिल रही है। लेकिन, नए मरीजों की बढ़ती संख्या ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीजों की संख्या ने 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दैनिक मरीजों के साथ मौतों की संख्या में रिकॉर्ड स्तर पर उछाल आया है। वहीं, एक्टिव केस कम होने की बजाए हर दिन बढ़ रहे हैं।
नए मरीजों का रिकॉर्ड टूटा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72,330 नए मामलों की पुष्टि की गई है। अक्टूबर से अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। इतनी बड़ी तादाद में मरीज 6 महीने पहले मिले थे। बता दें कि बीते दिन 53 हजार और उससे पहले 56 और 62 हजार दैनिक मरीज मिल चुके हैं।
8 राज्यों में संक्रमण सबसे तेज
देश के 8 राज्यों में कोरोना संक्रमण ने सबसे ज्यादा हालात खराब किए हैं। इन राज्यों में कुल केस के 84.61 फीसदी मरीज पाए गए हैं। कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। इसके बाद छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्यप्रदेश हैं।
24 घंटे में सर्वाधिक मौतें
दैनिक नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ दैनिक मौतों की संख्या आश्चर्यजनक तरीके से उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 459 मौतें दर्ज की गई हैं। जो इस साल की सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन की तुलना में सीधे से 100 से ज्यादा मौतें हुई हैं। बीते दिन 354 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 40,382 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है।
30 हजार से अधिक एक्टिव केस बढ़े
देश में लगातार एक्टिव केस की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नए एक्टिव केस बढ़े हैं और अब कुल एक्टिव केस की संख्या 5,84,055 हो गई है। देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामले 1.22 करोड़ के पार हो चुके हैं। इनमें से 1.14 करोड़ रिकवर हो चुके हैं और 1.62 लाख मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है।
45 साल के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अब तक देश में कुल 6,51,17,896 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आज से यानी 1 अप्रैल से देश में टीकाकरण अभियान का चौथा चरण भी शुरू हो चुका है। इसके तहत 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में दो दर्जन से ज्यादा वैक्सीन अलग फेज में हैं। इनमें कुछ एडवांस फेज में हैं जिन्हें आने वाले दिनों में इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की संभावना है।...NEXT
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 1, 2021
📍Total #COVID19 Cases in India (as on April 1, 2021)
▶️93.89% Cured/Discharged/Migrated (1,14,74,683)
▶️4.78% Active cases (5,84,055)
▶️1.33% Deaths (1,62,927)
Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths pic.twitter.com/B8jDAGdoUs
ये भी पढ़ें : 9 पूर्व कप्तानों के साथ खेलेंगे डीसी के कप्तान रिषभ पंत
48 घंटे में 9 हजार कोरोना मरीज घटे पर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी मौतें
मनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
ये है दुनिया का सबसे लोकप्रिय पालतू जीव, सर्वे लिस्ट में तोता भी शामिल