कोरोना संक्रमण ने पिछले कुछ दिनों में तेजी से पॉजिटिव मामले बढ़ाए हैं। इस बीच पिछले 3 महीनों के दौरान सर्वाधिक दैनिक मरीजों की संख्या का आंकड़ा 47 हजार के पार हो गया है। दैनिक मौतों में तेज गति से इजाफा हुआ है। रिकवर हुए मरीजों के बराबर एक्टिव केस बढ़ गए हैं। इस बीच टीकाकारण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 5 करोड़ के पार हो गया है।
Image courtesy: IANS
50 हजार के नजदीक पहुंचे दैनिक केस
स्वास्थ्य मंत्रायल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में के 47,262 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं। दिसंबर से अब तक दैनिक मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 40 हजार से अधिक मरीज मिले थे। बढ़ते मामलों के चलते नियमों में फिर से सख्ती कर दी गई है। इस साल मार्च में सर्वाधिक पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं।
6 से 9 हुए सर्वाधिक प्रभावित राज्य
देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है। इन 9 राज्यों में 1 हजार से अधिक दैनिक मरीज पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 28,699 मरीज मिले हैं। पंजाब में 20254, कर्नाटक में 2010, केरल में 1985, छत्तीसगढ़ में 1910, गुजरात में 1730, तमिलनाडु में 14237, मध्यप्रदेश में 1502 और दिल्ली में 1101 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
मार्च में सबसे ज्यादा दैनिक मौतें
दैनिक केस बढ़ने के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे 275 मौतों दर्ज की गई हैं। बीते कई महीनों में यह अब तक सर्वाधिक मौतों की संख्या है। बीते दिन 199 मौतें दर्ज की गई थीं। इस बीच 23,907 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है। देश में कोरोना डेथ रेट 1.37 फीसदी और रिकवरी रेट 95.49 फीसदी है।
4 लाख के करीब पहुंचे एक्टिव केस
एक्टिव केस पिछले कई सप्ताह से तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 23,080 नए एक्टिव केस बढ़े हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3,68,457 हो गई है। वहीं, अब तक देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें से 1.12 करोड़ को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है, जबकि 1.60 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।
Image courtesy: IANS
वैक्सीन लेने वालों की संख्या 5 करोड़ के पार
देश के लोगों को वायरस से बचाने के लिए 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान की गति तेज कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में 23 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में अब तक वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 5 करोड़ को पार करते हुए 5,08,41,286 पहुंच गई है। वहीं, 1 अप्रैल से चौथे चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जाएगी।...NEXT
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 24, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 24 March, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,17,34,058
➡️Recovered: 1,12,05,160 (95.49%)👍
➡️Active cases: 3,68,457 (3.14%)
➡️Deaths: 1,60,441 (1.37%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/6DLhElrRye
ये भी पढ़ें : 1 अप्रैल से 45 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को लगेगी वैक्सीन
5 राज्यों में नहीं घट रहे कोरोना मामले