बीते कुछ दिनों से अचानक कोरोना मामलों में आई तेजी ने चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि, एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं और डेली मौतों की संख्या 250 के पार है। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 1 अप्रैल से अभियान का चौथा चरण शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की।
Image courtesy: ANI
56 हजार कोरोना संक्रमित मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56,211 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। एक दिन की तुलना में बड़ी गिरावट मानी जा रही है। 29 मार्च यानी सोमवार को सर्वाधिक 62 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या में अब गिरावट होने से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
दैनिक मौतों की संख्या 270 के पार
फरवरी में घटकर 100 से भी कम हुई दैनिक मौतों की संख्या अब 200 के पार चल रही है। पिछले 24 घंटे में 271 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 291 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। उधर, पिछले 24 घंटे में 37,028 मरीजों को रिकवर किया गया है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 94.19 फीसदी है, जबकि डेथ रेट 1.34 फीसदी है।
एक्टिव केस बढ़केर 5.40 लाख हुए
पिछले करीब 20 दिनों से प्रतिदिन बढ़ रहे एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है। फरवरी में 1.40 लाख एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 5,40,720 पहुंच गए हैं। वहीं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.20 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें से 1.13 से ज्यादा मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1.62 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।
Union Health Minister Harsh Vardhan took the second dose of the Coronavirus vaccine. Image courtesy: IANS
6.11 करोड़ को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना महामारी को थामने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 30 मार्च की सुबह तक 6,11,13,354 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 1 अप्रैल से टीकाकरण अभियान का चौथा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 30, 2021
📍Total #COVID19 Cases in India (as on March 30, 2021)
▶️94.19% Cured/Discharged/Migrated (1,13,93,021)
▶️4.47% Active cases (5,40,720)
▶️1.34% Deaths (1,62,114)
Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths pic.twitter.com/9yqQd5dp2S
00