कोरोना महामारी को थामने के तमाम प्रयासों के बीच संक्रमण ने फिर से तेजी पकड़ ली है। नए दैनिक मरीजों की संख्या ने अक्टूबर के बाद पहली बार 50 हजार की संख्या पार कर ली है। फरवरी में नए मरीजों की सबसे कम संख्या 8 हजार हो गई थी। एक्टिव केस में भी रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि दर्ज की गई है। कोरोना वैक्सीन पाने वालों की संख्या बढ़कर 5.31 करोड़ से अधिक हो गई है।
Image courtesy : ANI
5 माह में पहली बार 50 हजार नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए नए मरीजों की संख्या 53,476 दर्ज की गई है। पिछले 5 महीनों में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले अक्टूबर में दैनिक मरीजों की संख्या 50 हजार दर्ज की गई थी। बीते दिन 47 हजार से अधिक नए मरीज मिले थे। वायरस ने पिछले 15 दिनों में तेजी पकड़ी है।
अकेले 5 राज्यों में 77% नए मरीज मिले
पिछले करीब एक महीने से सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज 5 राज्यों में दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन 1 हजार से अधिक मरीज रिपोर्ट करने वाले राज्यों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में मिले 53 हजार से अधिक मरीजों में से 77 फीसदी से अधिक केस महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में दर्ज किए गए हैं।
4 लाख के करीब हुए एक्टिव केस
दैनिक मौतों की संख्या मार्च में 200 के पार पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 251 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, बीते दिन 199 और उससे पहले 275 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकवर हुए मरीजों की संख्या 26,490 है। वहीं, एक्टिव केस 26,735 बढ़ गए हैं और इसके साथ एक्टिव की संख्या 3,95,192 हो गई है।
Image courtesy : IANS
पॉजिटिव केस 1.17 करोड़ के पार
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,17,87,534 हो गई है। इनमें से 1,12,31,650 मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,60,692 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
#India reported 53,476 #coronavirus cases in the last 24 hours, highest single-day spike since October taking the total tally to 1,17,87,534 on Thursday. pic.twitter.com/oZEz4cmjEG
— IANS (@ians_india) March 25, 2021
ये भी पढ़ें : 1 अप्रैल से 45 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को लगेगी वैक्सीन
5 राज्यों में नहीं घट रहे कोरोना मामले