पिछले कुछ महीनों के दौरान कोरोना लगभग खत्म सा हो गया था, लेकिन वायरस ने अब फिर से लोगों को तेजी से संक्रमित करना शुरू कर दिया है। 3 महीने में पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों मिले हैं। महाराष्ट्र में नए मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, 3 महीने में पहली बार सबसे ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में दिशानिर्देशों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है।
Image courtesy: IANS
3 माह में पहली बार नए मरीज 35 हजार पार
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,871 नए संक्रमित मरीजों की संख्या दर्ज की गई है। जनवरी से लेकर अब तक दैनिक मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है। बीते 28 हजार मिले थे जो मार्च में सबसे ज्यादा संख्या रही है। उससे पहले 24 हजार नए मरीज मिले थे। मार्च में कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
महाराष्ट्र में नए मरीजों ने रिकॉर्ड तोड़ा
देश के 6 राज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित चल रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में हर दिन इतने केस बढ़ रहे हैं कि नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में 23,179 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। पिछले 3 महीनों में दैनिक मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बाकी 5 राज्यों में भी नए केस बढ़े हैं। केरल में 2098, पंजाब में 2013, कर्नाटक में 1275, गुजरात में 1122 और तमिलनाडु में 945 मरीज मिले हैं।
मार्च में अचानक बढ़ी मौतें, रिकवरी घटी
कोरोना संक्रमित मरीजों की दैनिक मौतों की संख्या बीते दिन की तुलना में कुछ कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 172 मौतों दर्ज की गई हैं। बीते दिन यह संख्या 188 थी। इस साल मार्च में सबसे ज्यादा दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, मरीजों की रिकवरी संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में 17741 मरीजों को रिकवर किया गया है। बीते दिन रिकवर होने वालों की संख्या भी इतनी ही रही थी।
रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे एक्टिव केस
कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने और रिकवरी घटने का असर एक्टिव केस में बढ़ोत्तरी के रूप में हो रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17958 एक्टिव केस बढ़े हैं। जनवरी से अब दैनिक एक्टिव में बढ़ोत्तरी की यह सबसे बड़ी संख्या है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,52,364 हो गई है। बीते दिन यह संख्या 2,34,406 थी।
Image courtesy: Reuters
कोरोना के कुल आंकड़े
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 पार हो गई है। इनमें से 1,10,63,025 कोरोनो मरीजों को अब तक बचाया जा चुका है। वहीं, 1,59,216 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। उधर, महामारी को खत्म करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 3,71,43,255 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 18, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 18 March, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,14,74,605
➡️Recovered: 1,10,63,026 (96.41%)👍
➡️Active cases: 2,52,364 (2.20%)
➡️Deaths: 1,59,216 (1.39%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe
Via @MoHFW_INDIApic.twitter.com/26IH3O4g2Y
00