पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मरीजों की संख्या में हल्की गिरावट आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन की तुलना में करीब 25 हजार मामले कम पाए गए हैं। नए एक्टिव केस में भी कई सप्ताह बाद गिरावट दर्ज की गई है। रिकवरी संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बीच वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 14.52 करोड़ से अधिक हो गई है।
Image courtesy- IANS
करीब 25 हजार कोरोना के नए केस घटे
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित हुए 3,23,144 नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते दिन 3.52 लाख से अधिक केस मिले थे। इस हिसाब से करीब 25 हजार नए मामलों में कमी आई है। कुल केस में 72 फीसदी नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किए गए हैं।
10 राज्यों में सबसे ज्यादा दैनिक मौतें
कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पिछले कई दिनों से 2 से अधिक रही है। पिछले 24 घंटे में 2,771 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 77 फीसदी मौतें केवल 10 राज्यों में हुई हैं। सबसे ज्यादा 524 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छततीसगढ़ में 226 और कर्नाटक में 201 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।
Infographic courtesy- MIB
कई महीनों बाद एक्टिव केस में बढ़ी गिरावट
कोरोना मरीजों की रिकवरी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.51 लाख से अधिक मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, एक्टिव केस में सबसे बढ़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में केवल 68546 नए एक्टिव केस बढ़े हैं, जबकि बीते दिन 1.30 लाख से अधिक एक्टिव केस बढ़े थे। वर्तमान में एक्टिव केस की कुल संख्या 28.82 लाख हो चुकी है।
Image courtesy- IANS
कोरोना के कुल आंकड़े और वैक्सीनेशन संख्या
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामले 1.76 करोड़ से अधिक हो गए हैं। हालांकि, इनमें 1.45 करोड़ मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। जबकि, 1.97 लाख मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 33.59 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कुल वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 14,52,71,186 पहुंच गई है।
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 27, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 27 April, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,76,36,307
➡️Recovered: 1,45,56,209 (82.54%)👍
➡️Active cases: 28,82,204 (16.34%)
➡️Deaths: 1,97,894 (1.12%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/XTZlUB5Bjp
ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड 3.60 लाख संक्रमित मिले, 3 हजार मौतें
कोरोना वैक्सीन चोरी के बाद ऑक्सीजन से भरा टैंकर गायब