पिछले कुछ महीनों में दैनिक कोरोना मरीजों की संख्या 8 हजार तक गिर गई थी। लेकिन, इस माह फिर से संक्रमण ने तेजी पकड़ ली है। पिछले सप्ताह से बढ़ रहे नए दैनिक मामले अब 26 हजार की संख्या पार कर चुके हैं। पिछले 3 महीने में एक दिन में मिलने वाली नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। केस बढ़ने से एक्टिव मामले भी बढ़े हैं और रिकवरी संख्या में भारी गिरावट आई है। आईए एक नजर डालते हैं ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों पर।
Image courtesy: IANS
3 माह में सर्वाधिक दैनिक केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,291 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है। जनवरी से अब तक करीब 3 महीने में यह दैनिक मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले सप्ताह से लगातार नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा था। कोरोना के नए मामलों ने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है।
महाराष्ट्र में नए मरीजों ने रिकॉर्ड तोड़ा
कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा नए मामले 5 राज्यों में दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में दैनिक मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 16,620 नए केस दर्ज किए गए हैं। जो महाराष्ट्र में पिछले दो महीनों में दैनिक मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।
केरल में घटे पर गुजरात में बढ़े मरीज
देश में कोरोना से प्रभावित चल रहे अन्य 5 राज्यों केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा केस केरल में दर्ज किए जाते रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर केरल में 1792 नए मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में दैनिक मरीजों की यह कम संख्या है। वहीं, पंजाब में 1492, कर्नाटक में 934, गुजरात में 810, तमिलनाडु में 769 मरीज मिले हैं।
रिकवरी संख्या में भारी गिरावट दर्ज
दैनिक केस में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन दैनिक मौतों में सुधार है। पिछले 24 घंटे में 118 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, रिकवरी संख्या में पिछले सप्ताह से लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में 17455 मरीजों को रिकवर किया गया है। जबकि, दैनिक मरीज 26 हजार से ज्यादा मिले हैं। वर्तमान में देश का कोरोना डेथ रेट 1.39 फीसदी और रिकवरी रेट 96.68 फीसदी है।
Image courtesy: IANS
एक्टिव केस फिर से 2 लाख के पार हुए
पिछले सप्ताह से एक्टिव केस घटने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 8718 एक्टिव केस बढ़े हैं। इस तरह अब एक्टिव केस की कुल संख्या 2,19,262 हो गई है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामले 1,13,85,339 हो गए हैं। इनमें से 1,10,07,352 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है, जबकि 1,58,725 की वायरस से मौत हो चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 15, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 15 March, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,13,85,339
➡️Recovered: 1,10,07,352 (96.68%)👍
➡️Active cases: 2,19,262 (1.93%)
➡️Deaths: 1,58,725 (1.39%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe
Via @MoHFW_INDIApic.twitter.com/fFQGNtZVI1
ये भी पढ़ें: भोले भक्त का अनूठा काम, लकड़ी-पत्थर पर बनाईं लघु मूर्तियां
5 राज्यों में नहीं घट रहे कोरोना मामले