कोरोना मरीजों को रिकवर करने के प्रयासों में लगातार सफलता मिल रही है। इससे नए एक्टिव केस की संख्या सबसे निचले स्तर तो पहुंची ही है नए मामलों में भी बड़ी गिरावट आई है। हालांकि, फरवरी में दूसरी बार दैनिक मरीजों की तुलना में रिकवर मरीजों की संख्या कम दर्ज की गई है। वहीं, तेज गति से चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत रिकॉर्ड 82 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई है। आइये एक नजर डालते हैं ताजा रिपोर्ट पर।
Image courtesy: IANS
दो राज्यों में फिर बढ़े नए मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,649 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में केरल और महाराष्ट्र हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 4,612 और महाराष्ट्र में 4,092 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। दोनों राज्यों में पिछले कई सप्ताह से दैनिक मरीजों की संख्या बाकी राज्यों से अधिक रही है।
पिछले सप्ताह से रुका हुआ है डेथ रेट
दैनिक मौतों की संख्या में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड गिरावट के साथ फिर उछाल देखा गया था। पिछले 24 घंटे में 90 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते सप्ताह सबसे कम 78 दैनिक मौतों और सबसे ज्यादा 108 मौतें दर्ज की गई थीं। पिछले कई सप्ताह से दैनिक मौतों में लगातार उतार चढ़ाव के कारण देश का कोरोना डेथ 1.43 फीसदी पर रुका हुआ है।
फरवरी में दूसरी बार अधिक रिकवरी का क्रम टूटा
पिछले कई महीने से हर दिन मिलने वाले नए मरजों से ज्यादा मरीजों को ठीक करने का क्रम चल रहा है। लेकिन, अब यह टूट गया है। पिछले 24 घंटे में केवल 9,489 मरीजों को रिकवर किया गया है और नए मरीज 11 हजार से अधिक मिल हैं। फरवरी में दूसरी बार है जब दैनिक मरीजों से कम रिकवरी रही है। इससे पहले 11 फरवरी को 12 हजार नए केस की तुलना में केवल 9 हजार रिकवरी हुई थी।
एक्टिव केस सबसे निचले स्तर
ताजा मामलों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,16,589 हो गई। इनमें से 1,06,21,220 मरीजों को अब तक पूरी तरह रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,55,732 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और इनकी संख्या केवल 1,39,637 बची है। देश का कोरोना रिकवरी रेट 97.29 फीसदी हो गया है।
Graph courtesy: MIB. (Updated 14 Feb)
82 लाख लोगों को लग चुका है टीका
16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद अब तक 10 राज्यों के 69 फीसदी से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोरोना लाभार्थियों की संख्या 82 लाख पार करते हुए 82,85,295 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा लाभार्थियों की संख्या उत्तर प्रदेश में 8 लाख से अधिक है। गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र 6-6 लाख से अधिक और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 5-5 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 15, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 15 February, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,09,16,589
➡️Recovered: 1,06,21,220 (97.29%)👍
➡️Active cases: 1,39,637 (1.28%)
➡️Deaths: 1,55,732 (1.43%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/TiP2IYqWpW
ये भी पढ़ें: दुनियाभर में भारतीय वैक्सीन का डंका