कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। 10 दिन के भीतर दैनिक कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख से बढ़कर 2 लाख के पार हो गई है। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। एक्टिव केस में एक लाख मरीजों का उछाल आया है। वहीं, दैनिक मौतों की संख्या भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरा प्रभावित देश बन गया है।
पहली बार नए संक्रमित 2 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले की पुष्टि की गई है। सबसे ज्यादा नए केस महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। सबसे पहले 5 अप्रैल को 1 लाख दैनिक केस मिले थे। 10 दिन के अंदर दैनिक कोरोना मरीज 1 लाख से बढ़कर 2 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
24 घंटे में मौतें और रिकवरी संख्या
दैनिक कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही दैनिक मौतों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 1,038 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 1,027 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 93,528 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है। बीते दिन 82 हजार और उससे पहले 97 हजार मरीजों को रिकवर किया गया था।
1 लाख से अधिक एक्टिव केस बढ़े
लगातार बढ़ते नए मरीजों के साथ ही एक्टिव केस में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में करीब 1 लाख एक्टिव केस बढ़ गए हैं। बीते दिन यह एिक्टव केस 13.65 लाख थे जो अब 14.71 लाख पहुंच गए हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 11.44 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 10 करोड़ लोग पहला डोज पा चुके हैं जबकि 1.42 करोड़ लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।
अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा केस
कोरोना संक्रमण बढ़ने से भारत में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस हैं। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में बीते दिन 78 हजार तो ब्राजील में 75 हजार केस दर्ज किए गए थे। जबकि, भारत में 1.84 लाख से अधिक केस मिले थे। इसी तरह अमेरिका में कुल पॉजिटिव केस 3.21 करोड़ हैं, जबकि भारत में यह संख्या 1.40 करोड़ और ब्राजील में संख्या 1.36 करोड़ है। सर्वाधिक एक्टिव केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है।
India records highest-ever 24-hour spike with over 2 lakh COVID-19 cases
— ANI Digital (@ani_digital) April 15, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/DU1N2CPoaSpic.twitter.com/0jZTzcSKgG
0