कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। हर दिन बढ़ रहे नए मरीजों की संख्या सबसे बड़ी चिंता की वजह बन गई है। पिछले कई दिनों से हर दिन 1 लाख से अधिक नए मरीज दर्ज किए जा रहे हैं। बीते एक दिन में नए मरीजों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दैनिक मौतों की संख्या भी नए शिखर पर पहुंच गई है और एक्टिव केस 12 लाख से अधिक हो गए हैं। महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। एक नजर ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों पर।
नए मरीजों की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,912 नए मामलों की पुष्टि की गई है। पिछले साल से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते 5 दिनों से हर दिन एक लाख से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते दिन 1.52 लाख से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा नए केस
पिछले 24 घंटे में देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 63,294 मरीज अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। उत्तर
प्रदेश में 15,227 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद दिल्ली में 10777, छत्तीसगढ़ में 10521,कर्नाटक में 10250 मरीज पिछले 24 घंटे के अंदर मिले हैं। बता दें कि इन राज्यों में जनवरी से ही सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं।
इस साल की सर्वाधिक दैनिक मौतें दर्ज
कोरोना मरीजों के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में भी बढ़ा उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में 904 मौतें दर्ज की गई हैं। इस साल कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 75,086 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है। पिछले 3 महीने में एक दिन के अंदर रिकवर होने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
एक्टिव केस में उछाल ने रिकॉर्ड तोड़ा
एक्टिव केस में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। फरवरी में 1.40 लाख रहे एक्टिव केस अब 12.1 लाख के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 92922 एक्टिव केस बढ़े हैं। इस साल एक दिन के अंदर बढ़ने वाले एक्टिव केस की यह सर्वाधिक संख्या है। देश में कुल पॉजिटिव केस 1.35 करोड़ हो गए हैं। इनमें से 1.21 करोड़ रिकवर और 1.70 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।
वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ के पार
देश में कोरोना को थामने के लिए टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी आई है। अब तक देश में कुल 10,45,28,565 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई जा चुकी है। अब तक 9.14 करोड़ से अधिक को पहला डोज लग चुका है, जबकि 1.29 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 12, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 12 April, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,35,27,717
➡️Recovered: 1,21,56,529 (89.86%)👍
➡️Active cases: 12,01,009 (8.88%)
➡️Deaths: 1,70,179 (1.26%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe
Via @MoHFW_INDIApic.twitter.com/sZPDdrPRp2