कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। दुनियाभर के तमाम देशों में से सबसे ज्यादा टीकाकरण भारत में हुआ है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। टीकाकरण के सबसे ज्यादा लाभार्थी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से हैं।
Image courtesy: IANS
एक दिन में टीका लगाने का रिकॉर्ड
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 में देश के 5,72,060 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। टीकाकरण की शुरुआत से अब तक लाभार्थियों की यह सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले बीते दिन 4,91,615 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। देश में अब तक 29,28,053 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
10 राज्यों में सर्वाधिक टीकाकरण
देश के 10 ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा यानी 72.46 फीसदी वैक्सीन लाभार्थी हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 2,94,959 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके बाद कर्नाटक में 2,86,089 लोगों को, राजस्थान में 2,57,833 लोगों को और महाराष्ट्र में 2,20,587 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना में 1.50 लाख से 1.95 लाख तक लाभार्थी हैं।
यूके, यूएसए समेत कई देश भारत से पीछे
टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2,06,985 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी और यह संख्या दुनियाभर में एक दिन में वैक्सीन लगने का सबसे बड़ा आंकड़ा था। वहीं, ब्रिटेन, यूएसए, रूस ने 6 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में एक सप्ताह लगा दिए थे, लेकिन भारत में केवल 3 दिन में 6 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
Graph courtesy: MIB
कई देशों में भारतीय वैक्सीन से टीकाकरण
भारत में दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। भारत ने करीब 11 देशों को कोवीशील्ड की 90 लाख से ज्यादा डोज दी हैं। इससे 4 देशों बांग्लादेश, नेपाल, मॉरीशस और म्यांमार में टीकाकरण शुरू हो पाया है। भारतीय वैक्सीन पाने के लिए सउदी अरब, अफगानिस्तान, बोलिविया, डोमनिका रिपब्लिक समेत कई देश उम्मीद लगाए बैठे हैं।...NEXT
#LargestVaccineDrive
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 29, 2021
72.46% of total beneficiaries (29,28,053) vaccinated till date are from 10 States. pic.twitter.com/bAqxtShqfi
ये भी पढ़ें: 2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीज
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले