देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी पहले से कहीं अधिक बढ़ी है। लेकिन, संक्रमितों की संख्या हर दिन लगभग 70 हजार से अधिक है। बीते दिन कोरोना मरीजों की मौत की संख्या एक महीने में पहली बार घटी थी, जो अगले 24 घंटे में फिर से बढ़ गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 62 लाख के पार पहुंच गई है।
Image courtesy : REUTERS
80 हजार नए पॉजिटिव केस मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80,472 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन यह संख्या 70 हजार थी और उससे पहले 82 हजार नए केस मिले थे। पिछले 3 दिनों में हर दिन नए मामलों में कमी और बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे नए केस चिंता का विषय बने हुए हैं।
24 घंटे में फिर बढ़े कोरोना से मरने वाले
अगस्त के आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर की 28 तारीख तक हर दिन लगभग 1 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 29 सितंबर की रिपोर्ट में यह संख्या पहली बार घटकर 776 हुई, लेकिन 24 घंटे बाद ही 30 सितंबर को आई रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 1 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 1,179 पर पहुंच गई। देश में अब तक 97,497 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
करीब 52 लाख कोरोना मरीज रिकवर
रिकवरी के मामले में लगातार सफलता हासिल हो रही है और हर दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 86,428 कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया गया है। जबकि अब तक 51,87,826 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक कर उनके घर भेजा चुका है।
Image courtesy : REUTERS
इन प्रदेशों में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर
देश में 22 सितंबर से एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख से नीचे ही रही है। वर्तमान में देश में सिर्फ 9,40,441 कोरोना के सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से 76 फीसदी एक्टिव केस अकेले 10 राज्यों में हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हैं।
ये देश सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित
दुनियाभर में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहले नंबर पर अमेरिका है। अमेरिका में 74 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस हैं और 2 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दूसरे नंबर पर भारत है। तीसरे स्थान पर 47 लाख पॉजिटिव के साथ ब्राजील है। यहां डेढ़ लाख के करीब मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद रूस, कोलंबिया, पेरू, स्पेन, मेक्सिको, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका हैं।...NEXT
Read More: यूपी के 10 हजार पुलिसकर्मी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
नाक और मुंह मास्क से ढंके होने पर आंखों से एंट्री ले सकता है कोरोना
कोरोना वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट के बाद परीक्षण रद
फेक कोरोना रिपोर्ट जारी कर ऐंठते थे मोटी रकम, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार
इस गांव में 16 अगस्त तक एक भी मरीज नहीं था पर अब हर चौथा शख्स पॉजिटिव