कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक रिकॉर्ड 2 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण ने फिर से तेजी पकड़ ली है। 5 राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले कई दिनों से बढ़ रही है। हालांकि, दैनिक मौतों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। आइये एक नजर डालते हैं ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों पर।
Image courtesy: IANS
दैनिक केस 18 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,599 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। मार्च में नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11,143 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,100, पंजाब में 1043, कर्नाटक में 622 और गुजरात में 575 नए मरीजों की पुष्टि की गई है।
लगातार घट रही रिकवरी संख्या
दैनिक मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, हालांकि दैनिक मौतों की संख्या बीते सप्ताह की तुलना में 100 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटे में 97 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, दैनिक मरीजों की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या भी कम रही है। पिछले 24 घंटे में केवल 14,278 मरीजों को रिकवर किया गया है। जबकि, नए मरीज 18 हजार से अधिक मिले हैं।
हर दिन बढ़ते जा रहे एक्टिव केस
मरीजों की रिकवरी घटने की वजह से एक्टिव केस में बढ़ोत्तरी हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,224 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर अब 1,88,747 हो गए हैं। फरवरी में यह 1.40 लाख से नीचे पहुंच गई थी। ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,12,29,398 हो गई है। इनमें से 1,08,82,798 मरीज रिकवर और 1,57,853 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Infographic courtesy: MIB
वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या रिकॉर्ड बनाते हुए 2 करोड़ के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 2,09,89,010 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 38 लाख से अधिक को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। वर्तमान में 50 की उम्र पार कर चुके और 45 साल के बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 8, 2021
📍#COVID19 India Tracker (As on 08 March, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,12,29,398
➡️Recovered: 1,08,82,798 (96.91%)👍
➡️Active cases: 1,88,747 (1.68%)
➡️Deaths: 1,57,853 (1.41%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona@MoHFW_INDIApic.twitter.com/IelinTD9Bv
00