कोरोना मरीजों को रिकवर करने में लगातार मिल रही सफलता के साथ ही वायरस के संक्रमण में गिरावट आई है। लेकिन, दो राज्यों में वायरस के नए मामलों में कोई खास कमी नहीं देखी जा रही है। एक्टिव केस में रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। करीब 7 महीने में पहली बार एकिटव केस घटकर सबसे निचले स्तर पर आए हैं।
13 हजार नए केस दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,823 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। इस सप्ताह में नए संक्रमितों की यह दूसरी सबसे कम संख्या है। बीते दिन पहली बार सबसे कम 10 हजार मामले दर्ज किए गए थे। बीते महीने की तुलना में नए दैनिक मामलों में तेजी से गिरावट आई है।
केरल में सबसे ज्यादा केस
भारत में तेजी से नए मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ दो राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में दैनिक मामलों की संख्या अधिकतम 700 तक दर्ज की गई है। केरल और महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले पाए गए हैं। केरल में 6,186 नए मरीज मिले हैं ओर महाराष्ट्र में 2,294 मरीज पाए गए हैं। केरल और महाराष्ट्र में पिछले काफी समय से हर दिन सर्वाधिक केस आ रहे हैं।
24 घंटे में मौतों की संख्या बढ़ी
कोरोना से दैनिक मौतों की संख्या बीते दिन की तुलना में बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 162 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन 137 मरीजों की मौत हुई थी। इस बीच कोरोना रिकवरी के मामले हर दिन की तरह अधिक रहे हैं। बीते 24 घंटे में 16,988 मरीजों को रिकवर किया गया है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी है।
2 लाख से नीचे आए एक्टिव केस
कोरोना के एक्टिव मामलों में सबसे बड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 3,327 एक्टिव मामले कम हुए हैं और कुल संख्या घटकर पहली बार 2 लाख से कम हो गई है। 6 महीने 24 दिन बाद कोरोना एक्टिव केस 2 लाख से घटकर 1,97,201 रह गए हैं। देश में अब सिर्फ 1.86 फीसदी एक्टिव केस बचे हैं।
कोरोना के कुल आंकड़े
ताजा आंकड़ों को मिलाकर अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,95,660 हो गई है। इनमें से 1,02,45,741 कोरोना मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,52,718 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। वर्तमान में देश कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.70 फीसदी पर पहुंच गया है।...NEXT
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 20, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 20 January, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,05,95,660
➡️Recovered: 1,02,45,741 (96.70%)👍
➡️Active cases: 1,97,201 (1.86%)
➡️Deaths: 1,52,718 (1.44%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe
Via @MoHFW_INDIApic.twitter.com/jxKdBPHmjW
ये भी पढ़ें: अब तक कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, जानें
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले