साल के पहले दिन कोरोना के एक्टिव केस घटकर सबसे निचले स्तर पर दर्ज किए गए हैं। लगातार नए मरीजों की तुलना में हर दिन अधिक रिकवरी के चलते अब तक ठीक होने वालों की संख्या 99 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले महीनों की तुलना में नए दैनिक मामलों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आइये देखते हैं ताजा अपडेट और अब तक के आंकड़े।
Image courtesy : IANS
साल के पहले दिन 20 हजार केस मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,036 नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते दिन के मुकाबले नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 10 दिनों में सबसे कम केस 16 हजार दर्ज किए गए थे। बीते महीनों की तुलना में नए मामलों में कमी देखी जा रही है।
दैनिक मौतों में गिरावट आई
कोरोना संक्रमितों की दैनिक मौतों के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 256 मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन यह संख्या 299 थी। पिछले महीनों की तुलना में साल 2021 के पहले दिन कोरोना मरीजों की मौतों में गिरावट दर्ज की गई है। चिकित्सा सुविधाओं में तेजी के चलते आने वाले दिनों में मौतों की संख्या निचले स्तर पर पहुंचेगी।
रिकवर होने वालों की संख्या अधिक
तकरीबन पिछले एक महीने से हर दिन नए मरीजों की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या अधिक रही है। यह सिलसिला आज भी बना रहा है। पिछले 24 घंटे में 23,181 कोरोना मरीजों को रिकवर करने में सफलता हासिल हुई है। बीते दिन भी 26,139 मरीजों को रिकवर किया गया था।
Image courtesy : AFP
सबसे निचले स्तर पर आए एक्टिव केस
एक्टिव केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3,402 एक्टिव केस कम हुए हैं। 179 दिन बाद एक्टिव केस घटकर सर्वाधिक निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की कुल संख्या 2,54,254 है। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,86,710 है। हालांकि, 98,83,461 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,48,994 की मौत हो चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 1, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 01 January, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,02,86,709
➡️Recovered: 98,83,461 (96.08%)👍
➡️Active cases: 2,54,254 (2.47%)
➡️Deaths: 1,48,994 (1.45%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/Y4THaQelWa
00