कोरोना वायरस की रफ्तार पिछले कई दिनों से बेकाबू है और हर दिन पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। लगातार दूसरे दिन भी 2 लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस और दैनिक मौतों में इस साल की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच कोरोना वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 11.72 करोड़ के पार हो गई है। आइये देखते हैं ताजा आंकड़े।
Image courtesy- ANI
10 दिन में 10 लाख से ज्यादा केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,17,353 नए संक्रमित पाए गए हैं। पिछले करीब 10 दिनों 10 लाख से ज्यादा से नए मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के 79.10% नए मामले इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं।
डेली मौतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, रिकवरी में वृद्धि
दैनिक मरीजों के बढ़ने के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,185 मौतें दर्ज की गई हैं। इस साल दैनिक मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन भी 1 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, हर रोज रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में 1,18,302 रिकवरी हुई है। बीते 93 हजार मरीज रिकवर हुए थे।
कुल पॉजिटिव केस 1.42 करोड़ के पार
संक्रमण बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे करीब 1 लाख से अधिक एक्टिव केस बढ़े हैं। बीते दिन एक्टिव केस 14 लाख से अधिक थे आज ताजा आंकड़ों के बाद बढ़कर 15.69 लाख हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.42 करोड़ के पार हो गई है। इनमें से 1.25 करोड़ मरीज रिकवर हो चुके हैं और 1.74 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।
Image courtesy- IANS
वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 11 करोड़ के पार
देश में 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण के तहत अब तक देश में कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें बीते दिन तक 10 करोड़ से अधिक लोगों को पहला डोज दिया गया है जबकि 1.42 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। अप्रैलन से 45 साल से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
India reports 2,17,353 new #COVID19 cases, 1,18,302 discharges and 1,185 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) April 16, 2021
Total cases: 1,42,91,917
Total recoveries: 1,25,47,866
Active cases: 15,69,743
Death toll: 1,74,308
Total vaccination: 11,72,23,509 pic.twitter.com/dQYtH8QCN6
00