कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में नए संक्रमित मामलों की संख्या 10 हजार से भी नीचे दर्ज की गई है। हालांकि, दो राज्यों में पिछले कई सप्ताह से मिल रहे सर्वाधिक केस का क्रम जारी है। वहीं, 7 ऐसे राज्य भी हैं जहां सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या केवल 1.25 फीसदी बची है। वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या अब बढ़कर 87 लाख के पार पहुंच गई है। आइये नजर डालते हैं ताजा अपडेट पर।
24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,121 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। बीते दिन 11,649 नए मरीज मिले थे और उससे पहले मरीजों की संख्या 12 हजार दर्ज की गई थी। इस महीने की 2 तारीख को सबसे कम 8 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों में धीरे धीरे गिरावट देखी जा रही है।
केरल-महाराष्ट्र में केस घटे पर बाकी से अब भी ज्यादा
केरल और महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। यहां पिछले कई सप्ताह से बाकी राज्यों की तुलना में अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 2,884 केस मिले हैं, जबकि महाराष्ट्र में नए मरीजों की संख्या 3,365 दर्ज की गई है। बीते दिन केरल में 4,612 और महाराष्ट्र में 4,092 नए केस दर्ज किए गए थे।
असम में सबसे कम नए केस मिले
देश के 5 राज्यों में पिछले 24 घंटे में सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे कम केस असम में केवल 11 नए केस दर्ज किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में 30, बिहार में 44, उत्तर प्रदेश में 58, जम्मू और कश्मीर में 64 नए केस मिले हैं। वहीं, ओडिशा में 88 और राजस्थान में 82 नए मरीज पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।
मौतों में गिरावट पर डेथ रेट रुका
कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या बीते दिन की तुलना में घट गई है। पिछले 24 घंटे में 81 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन मरने वालों की संख्या 90 थी और उसके पहले 78 मौतें हुई थीं। पिछले सप्ताह से लगातार घट बढ़ रही मौतों की संख्या के चलते देश का कोरोना डेथ रेट 1.43 फीसदी पर रुका हुआ है।
अब तक 1.63 करोड़ मरीज रिकवर
ताजा आंकड़े मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,25,710 हो गई है। इनमें से 1,06,33,025 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है और 1,55,813 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब केवल 1.25 फीसदी एक्टिव केस यानी 1,36,872 बचे हैं। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.32 पहुंच गया है।
यूपी में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी
टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश भर में 87,20,822 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 10 राज्यों में 69 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण लाभार्थी हैं। उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक लाभार्थियों की संख्या है। गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में 6-6 लाख से अधिक और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 5-5 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 16, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 16 February, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,09,25,710
➡️Recovered: 1,06,33,025 (97.32%)👍
➡️Active cases: 1,36,872 (1.25%)
➡️Deaths: 1,55,813 (1.43%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/ssUQSQ02D3
00