बीते करीब एक सप्ताह से कोरोना के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है। हर दिन 12 से 16 हजार के बीच नए मामलों की पुष्टि की गई है। रिकवरी संख्या में भी खास बढ़ोत्तरी नहीं होने से एक्टिव केस घटने की बजाय बढ़ने लगे हैं। देश के पांच राज्यों में सर्वाधिक नए मामलों की पुष्टि की गई है। इस बीच देश में कुल 1.56 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
Covid-19 New Cases Updates 3rd march 2021. Image courtesy- IANS
एक सप्ताह में सर्वाधिक नए मरीजों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बीते दिन से करीब 3 हजार अधिक संख्या है। पिछले सप्ताह 16 हजार दैनिक केस मिलने के बाद से यह संख्या 12 हजार तक तो नीचे आई है। लेकिन, फरवरी 10 हजार से भी दैनिक केस की संख्या पहुंची थी।
प्रभावित 5 राज्यों में पंजाब भी शामिल
देश के 5 राज्यों में सर्वाधिक नए मरीज मिल रहे हैं। इनमें पहले नंबर पर महाराष्ट्र फिर केरल, पंजाब, तमिलनाडु और गुजरात हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 7,863 नए केस मिले हैं। केरल में 2,938 और पंजाब में 729 केस दर्ज किए गए हैं। तमिलनाडु में 462 और गुजरात में 454 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
मार्च में दूसरी बार रिकवरी संख्या घटी
दैनिक मौतों और रिकवरी संख्या में खास सुधार नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे में 98 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन मरने वालों की संख्या 91 थी। इसी तरह रिकवर मरीजों की संख्या 13,123 है जबकि दैनिक केस 14 हजार से ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी रेट बढ़ने की बजाय घटकर 97.06 फीसदी और डेथ रेट 1.41 फीसदी पर अटका है।
घटने की बजाय बढ़ रहे एक्टिव मरीज
रिकवरी संख्या में गिरावट की वजह से एक्टिव केस में उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में 1,768 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। वर्तमान में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1,70,126 बची है। वहीं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.11 करोड़ के पार हो गई है। इनमें से 1.08 करोड़ को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। वहीं, 1.57 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।
Covid-19 Vaccination Status 3rd march 2021. Image courtesy- IANS
वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 1.56 करोड़ के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक देश के कुल 1,56,20,749 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 1 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण में बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। देश के 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये का शुल्क देकर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन मुफ्त लग रही है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 3, 2021
📍#COVID19 India Tracker (As on 03 March, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,11,39,516
➡️Recovered: 1,08,12,044 (97.06%)👍
➡️Active cases: 1,70,126 (1.53%)
➡️Deaths: 1,57,346 (1.41%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCoronapic.twitter.com/fIJee5SSLl
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी कि अलावा दुनिया के ये दिग्गज लीडर्स भी लगवा चुके वैक्सीन
12 राज्यों में हर दिन 100 से ज्यादा कोरोना मामले
मार्च से बुजुर्गों को भी वैक्सीन, निजी अस्पताल में चुकानी होगी फीस