देश में लगातार नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दुनियाभर में सर्वाधिक एक्टिव केस यूएसए, यूके और ब्राजील समेत 11 देशों में हैं। इस मामले में भारत की स्थिति ठीक है और लगातार सुधार हो रहा है। उधर, देश में अचानक दैनिक मौतों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वैक्सीनेशन संख्या 103.53 करोड़ के पार हो गई है।
नए दैनिक केस में लगातार उतार-चढ़ाव -
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 13,451 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। बीते दिन की तुलना में करीब 1 हजार नए मामले बढ़े हैं। बता दें कि 26 अक्टूबर को इस माह के सबसे कम 12,428 नए केस पाए गए थे। उससे पहले 25 अक्टूबर को 14,306 नए केस मिले थे। जबकि, उससे पहले 22 अक्टूबर को 15,786 नए मामले मिले थे।
दैनिक मौतों की संख्या 500 के पार-
कोरोना मरीजों की दैनिक मौतों की संख्या अचानक तेजी से बढ़कर 600 के करीब पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 585 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 26 अक्टूबर को 356 मौतें हुई थीं। इस तरह से एक दिन में अचानक 200 से ज्यादा मौतों रिकॉर्ड की गई हैं। इससे पहले 25 अक्टूबर को इस माह की सर्वाधिक 443 दैनिक मौतें पाई गई थीं।
नए केस से अधिक रिकवरी जारी -
नए केस की तुलना में हर दिन अधिक रिकवरी का क्रम 27 अक्टूबर को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे में 14,021 कोरोना मरीजों को ठीक किया गया है। जबकि, नए केस की संख्या 13 हजार पाई गई। बीते दिन 26 अक्टूबर को 12 केस की तुलना में 15,951 मरीज रिकवर हुए थे। इसी तरह 25 अक्टूबर को भी 14 हजार केस की तुलना में 18,762 मरीज रिकवर हुए थे।
भारत से ज्यादा एक्टिव केस 11 देशों में-
देश में कुल कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1.62 लाख बची है। भारत से ज्यादा एक्टिव केस दुनिया के 11 देशों में हैं। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 93 लाख एक्टिव केस यूएसए में हैं। इसके बाद यूके में 15 लाख, रूस में 8 लाख, तुर्की में 4 लाख, मेक्सिको, यूक्रेन और ईरान में 3-3 लाख, पोलैंड में 2 लाख, ब्राजील में 1.98 लाख, रोमानिया में 1.97 लाख, जर्मनी में 1.68 लाख एक्टिव केस मौजूद हैं।
वैक्सीनेशन संख्या और कुल पॉजिटिव केस -
टीकाकरण अभियान के तहत देश में पिछले 24 घंटे में 55.89 लाख वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 103.53 करोड़ के पार हो गया है। उधर, देश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3.42 करोड़ हो गए हैं। इनमें से 3.35 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, अबतक 4.55 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। वैक्सीनेशन संख्या 102.94 करोड़ के पार पहुंच गई है।
India adds 13,451 new COVID-19 infections, active cases lowest in 242 days
— ANI Digital (@ani_digital) October 27, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/v7QdA6ZkB0#COVID19pic.twitter.com/4bhCiQ3Tcg