देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन घट-बढ़ रही है। देश में 15 हजार से अधिक नए संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई है। केरल सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य बना हुआ है। रिकवरी संख्या में गिरावट के बाद फिर से उछाल दर्ज किया गया है। एक्टिव केस में कमी आई है। वैक्सीनेशन संख्या अब 100.59 करोड़ के पार हो गई है।
15 हजार कोरोना के नए संक्रमित-
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 15,786 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जोकि बीते दिन की तुलना में करीब 3 हजार कम है। वहीं, केरल में भी 8,733 नए संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि 21 अक्टूबर को देश में 18,454 केस मिले थे। वहीं, केरल में 11,150 नए मामले पाए गए थे। उससे पहले 20 अक्टूबर को देश में 14,623 नए केस, 19 अक्टूबर को सबसे कम 13,058 नए मामले सामने आए थे।
दैनिक मौतों की संख्या में उछाल-
देश में कोरोना संक्रमितों की दैनिक मौतों की संख्या में फिर से उछाल दर्ज किया गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 231 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, अकेले केरल में 118 मौतें हुई हैं। बता दें कि बीते दिन 21 अक्टूबर को देश में 160 मौतें और केरल में 82 मौतें हुईं थीं। जबकि, उससे पहले 20 अक्टूबर को देश में 197 मरीजों की मौत हुई थी।
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी-
बीते दिन एक माह बाद कोरोना मरीजों की रिकवरी संख्या में गिरावट आई थी जो अब फिर से बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 18,641 मरीजों को ठीक किया गया है, जबकि नए केस 15 हजार मिले हैं। बीते दिन 21 अक्टूबर को 18 हजार नए केस की तुलना में 17 हजार नए केस ही रिकवर हुए थे। यह 1 माह में पहली बार था जब नए केस से कम रिकवरी हुई हो। देश में कोरोना रिकवरी रेट अबतक सर्वोच्च स्तर पर 98.16 पर पहुंच गया है।
कुल एक्टिव केस और वैक्सीनेशन-
बीते दिन कई सप्ताह में पहली बार एक भी एक्टिव केस कम नहीं हुआ था, हालांकि पिछले 24 घंटे में करीब 3 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1.75 लाख है। बीते दिन यह संख्या 1.78 लाख थी। उधर, महामारी की शुरुआत से अबतक देश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3.41 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 3.35 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, अबतक 4.53 लाख मरीजों वायरस से मौत हो चुकी है। वैक्सीनेशन संख्या 100.59 करोड़ के पार पहुंच गई है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 22, 2021
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/4ypB4HgIOdpic.twitter.com/GHiQR7MK6N