ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति थे। रॉयल फैमिली ने सोशल मीडिया के जरिए फिलिप के निधन की जानकारी दी है। प्रिंस फिलिप डेनमार्क की रॉयल फैमिली से थे और वह डेनिस राजकुमार थे। ग्रीस से निर्वासन के कारण उनका बचपन मानसिक रूप से संघषभरा रहा। बचपन में अपनी मां से अलग रहे फिलिप के शुरुआती दिन फ्रांस और फिर इंग्लैंड में गुजरे।
Prince Philip, Duke Of Edinburgh. Image courtesy- The Royal Family Twitter
विंडसर कैसल में ली अंतिम सांस
ब्रिटिश रॉयल फैमिली के मुताबिक 99 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप ने विंडसर कैसल में अंतिम सांस ली। बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह स्वस्थ होकर लौटे थे। प्रिंस फिलिप के निधन से ब्रिटेन समेत दुनियाभर में उनके चाहने वालों में शोक है। विश्व के तमाम राजनीतिज्ञ, विभिन्न हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।
डेनमार्क की रॉयल फैमिली में जन्म
10 जून 1921 में डेनिस रॉयल फैमिली के ग्रीस के मोन रेपोस किले में प्रिंस फिलिप ने जन्म लिया। फिलिप के पिता एंड्यू ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार थे और उनकी मां एलिस बैटनबर्ग की राजकुमारी थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जन्म के कुछ समय पश्चात ही प्रिंस फिलिप के परिवार को ग्रीस छोड़ना पड़ा। वह अपने पिता और मां के भाई के साथ फ्रांस चले गए और शुरुआती पढ़ाई यहीं की। इसके बाद वह इंग्लैंड चले गए जहां उच्च शिक्षा हासिल की।
Prince Philip, Duke Of Edinburgh. Image courtesy- The Royal Family Twitter
ब्रिटेन की राजकुमार से इश्क
लुइस माउंटबेटन के संरक्षण में प्रिंस फिलिप ने ब्रिटिश नौसेना का हिस्सा बन गए। 1939 में ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम की बेटी एलिजाबेथ द्वितीय को प्रिंस फिलिप से प्यार हो गया। इस बीच द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ने पर प्रिंस फिलिप लड़ाई में चले गए। युद्ध में उनके पराक्रम को खूब सराहा गया। 1947 में किंग जॉर्ज पंचम ने बेटी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी प्रिंस फिलिप से कर दी।
Prince Philip, Duke Of Edinburgh. Image courtesy- ANI
शादी पर छोड़नी पड़ी सारी पदवी
ब्रिटेन की राजकुमारी एलिजाबेथ द्वितीय से शादी करने के बाद प्रिंस फिलिप को ग्रीस और डेनमार्क की सभी पदवी छोड़नी पड़ीं थीं। ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, अर्ल ऑफ मेरिओनेथ और बैरन ग्रीनविच की पदवी दीं। किंग जॉर्ज पंचम के निधन के बाद 1952 में जब एलिजाबेथ क्वीन बनीं। उन्होंने 1957 में पति फिलिप को ब्रिटिश प्रिंस की पदवी दी।
It is with deep sorrow that Her Majesty The Queen has announced the death of her beloved husband, His Royal Highness The Prince Philip, Duke of Edinburgh.
— The Royal Family (@RoyalFamily) April 9, 2021
His Royal Highness passed away peacefully this morning at Windsor Castle. pic.twitter.com/XOIDQqlFPn