कोरोना महामारी को खत्म करने के प्रयासों को लगातार सफलता मिल रही है। इस बीच 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पिछले काफी समय से कम रहीं दैनिक मौतों में अचानक आए उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, संक्रमित मरीजों की लगातार घट रही रिकवरी संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, देश में कुल 2.43 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
Image courtesy: ANI
फरवरी के मुकाबले मार्च में बढ़े केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,921 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। बीते दिन 15,388 हजार से अधिक मरीजों की पुष्टि की गई थी। जबकि, उससे पहले 18 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे। फरवरी के मुकाबले मार्च में कोरोना मामलों की संख्या में बड़ा इजाफा देखा गया है।
महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में बढ़े मरीज
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चल रहे 5 राज्यों में नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 9,927 नए मरीज मिले हैं। बीते दिन यह संख्या 8744 थी। केरल में 2,316, पंजाब में 1,027, तमिलनाडु में 569 और गुजरात में 581 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। बीते दिन इन सभी राज्यों नए मरीज कम मिले थे।
दैनिक मौतों में अचानक उछाल
पिछले एक सप्ताह से लगातार नीचे चल रही कोरोना मौतों की संख्या में अचानक उछाल आ गया है। पिछले 24 घंटे में 133 मौतें दर्ज की गई हैं। इस सप्ताह यह सबसे अधिक मौतें हैं। बीते दिन 77 और उससे पहले 97 मौतें हुई थीं। कोरोना डेथ रेट अब 1.40 फीसदी पर अटक गया है। देश में अब तक 1.58 लाख से अधिक लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।
लगातार दूसरे दिन बढ़ी रिकवरी संख्या
लगातार 4 दिनों तक दैनिक मरीजों से कम रही रिकवरी संख्या अब दूसरे दिन भी अधिक दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 20,652 मरीजों को रिकवर किया गया है। पिछले करीब 10 दिनों में रिकवर होने वाले मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 16,556 मरीजों को रिकवर किया गया था।
Image courtesy: IANS
एक सप्ताह बाद एक्टिव केस में गिरावट
पिछले सप्ताह से लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2,864 एक्टिव केस जरूर बढ़े हैं। लेकिन, अधिक रिकवरी के कारण एक्टिव केस की संख्या 1.84 लाख रह गई है। बीते दिन यह संख्या 1.87 लाख दर्ज की गई थी। पहुंच गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव केस 1.12 करोड़ में से 1.09 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। वही, 1,58,930 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
📢#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 10, 2021
📍#COVID19 India Tracker (As on 10 March, 2021, 08:00 AM)
➡Confirmed cases: 1,12,62,707
➡Recovered: 1,09,20,046 (96.96%)👍
➡Active cases: 1,84,598 (1.64%)
➡Deaths: 1,58,063 (1.40%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona@MoHFW_INDIApic.twitter.com/uR7g9cJHeF
00