देश में लगातार कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 51 दिन बाद सबसे कम कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन में पहली बार एक्टिव केस घटकर 20 लाख से कम हुए हैं। जबकि, मरीजों की रिकवरी संख्या लगातार 19वें दिन नए केस की तुलना में अधिक दर्ज की गई है। आइये देखते हैं कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के आंकड़े।
51 दिन बाद सबसे कम कोरोना केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के 1,27,510 नए मामलों की पुष्टि की गई है। ऐसा पहली बार है कि 51 दिन बाद सबसे कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। बीते दिन 31 मई को 1.52 लाख केस मिले थे। उससे पहले 28 मई को 1.86 लाख केस और 25 मई को 1.96 लाख नए केस मिले थे। पिछली बार 27 मई को 2.11 लाख केस दर्ज किए गए थे।
दैनिक मौतों की संख्या में बड़ी गिरावट
कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2,795 मौतें दर्ज की गई हैं। कई सप्ताह बाद दैनिक मौतों की संख्या 3 हजार से कम हुई है। बीते दिन 31 मई को 3,128 मौतें हुई थीं। जबकि, 28 मई को 3,660 मौतें और 27 मई को 3847 मरीजों की मौत हुई थी।
लगातार 19वें नए केस से ज्यादा रिकवरी
नए केस मिलने की तुलना में रिकवर होने वाले मरीजों की अधिक संख्या का क्रम पिछले 19 दिनों से जारी है। पिछले 24 घंटे में 2,55,287 मरीजों को रिकवर किया गया। जबकि, नए केस 1.27 लाख ही मिले हैं। इस तरह नए केस की तुलना में रिकवरी अधिक रही है। बीते दिन 31 मई को 2.38 लाख से ज्यादा मरीजों को ठीककर डिस्चार्ज किया गया था।
43 दिन बाद एक्टिव केस 20 लाख से कम हुए
रिकवरी संख्या बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके साथ ही वर्तमान में कुल एक्टिव केस 18.95 लाख बचे हैं। 43 दिन में पहली बार एक्टिव केस 20 लाख से घटकर नीचे खिसके हैं। बीते दिन कुल एक्टिव केस 20.26 लाख थे।
24 घंटे में 27 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगी
ताजा रिपोर्ट के आंकड़े मिलाकर अब देश में कुल पॉजिटव मामलों की संख्या 2.81 करोड़ हो गए हैं। इनमें से 2.59 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3.31 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, टीकाकरण के तहत पिछले 24 घंटे में 24 घंटे में कोरोना की 27.80 लाख वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21.60 करोड़ के पार पहुंच गया है।...Next
#CoronaVirusUpdates:
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) June 1, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 1 June , 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 2,81,75,044
➡️Recovered: 2,59,47,629 (92.09%)👍
➡️Active cases: 18,95,520 (6.73%)
➡️Deaths: 3,31,895 (1.18%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/xiqXanOks5
ये भी पढ़ें -
स्टडी: देश के 50 फीसदी लोग अब भी नहीं पहन रहे मास्क
आंख-नाक के पास इंफेक्शन हो सकता है ब्लैक फंगस, जान लें लक्षण
DRDO ने लांच की कोरोना की दवा, मरीजों को ठीक करने में सफल