मंगलवार को फ्रांस में कान्स फिल्म महोत्सव 2022 (Cannes Film Festival 2022) की शुरुआत हुई। एक तरफ जहां कान्स फिल्म महोत्सव अपने 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। वहीं, दूसरी ओर भारत भी इस साल अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने के चलते आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बीच इस साल भारत 75वें कान्स फिल्म महोत्सव (75thCannes Film Festival) को केंद्र बना हुआ है। रेड कार्पेट पर जलवा बिखरने के बाद आज भारतीय पवेलियन के उद्घाटन पर पीएम मोदी के संदेश वीडियो के साथ केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
Cannes film festival 2022 Jury
ये भारतीय रहे चुके कान्स के जूरी-
दीपिका पादुकोण इस बार कान फिल्म महोत्सव (Deepika at Cannes Film Festival) जूरी मेंबर में शामिल हुई है। हालांकि 2017 से दीपिका (Deepika Padukone) लगातार कान्स फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रही है, लेकिन यह पहली बार है जब वह जूरी मेंबर की भूमिका निभा रही हैं। 2020 में कोरोना के चलते कान्स फिल्म महोत्सव का आयोजन रद्द किया गया था। 2021 में बड़े स्तर पर इसका आयोजन नहीं किया गया था। इससे पहले भारत की तरफ (Indian Cannes Jury member) 2003 में ऐश्वर्या राय, 2013 में विद्या बालन और 1990 में मीरा नायर समेत कुछ अन्य भारतीय कान जूरी के सदस्य रह चुके हैं।
जूरी मेंबर के रूप में नजर आईं दीपिका-
दीपिका के साथ 7 अन्य सदस्य जूरी के मेंबर होंगे, जिसमें लाड्ज ली, जेफ निकोल्स, असगर फरहादी, रेबेका हाल, जैस्मीन ट्रिंका, विंसेंट लिंडन और जोआचिम ट्रायर शामिल हैं। इस बीच दीपिका का जूरी (Deepika Padukone Cannes jury look) के रूप पहले दिन का आउटफिट काफी पसंद किया गया। इसके लिए दीपिका ने भारतीय डिजाइनर सब्यासाची (Sabyasachi collection) का कलेक्शन चुना था और इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की। दीपिका ने व्हाइट प्रिंटेड शर्ट के साथ सी ग्रीन रंग की पैंट पहनी थी। गले में भारी ज्वेलरी के साथ बालों में शर्ट से मेंचिंग स्कार्फ भी बांधा था। एक्ट्रेस के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है।
Cannes Jury 2022 red carpet look
दीपिका का रेड कार्पेट लुक-
इसके बाद दीपिका ने मंगलवार शाम कान्स फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट (Deepika Padukone Cannes red carpet look) पर अपने देसी अंदाज से आग लगाई। रेड कार्पेट लुक के लिए दीपिका ने सब्यासाची (Sabyasachi Saree) की डिजाइन की हुई चमचमाती काली और गोल्डन रंग की साड़ी को ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था। बालों में हाई बन के साथ दीपिका ने गोल्डन हेयर बैंड के साथ पहना था। कानों में भारी इयररिंग और भारी शिमरी आई मेकअप के साथ अपनी लुक को पूरा किया। दीपिका ने सोशल मीडिया पर जैसी ही फोटो शेयर की पास्य पर दर्शकों के कमेंट्स और लाइक्स आने लगे। दीपिका की फोटो्स से फैन्स की नजरें नहीं हट रही थी।
कान्स में दिखाई जाएंगी भारतीय फिल्में-
कान्स फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) में इस बार कुल सात भारतीय फिल्मों (Indian movies to be screened at Cannes) दिखाई जाएंगी। वो सात फिल्में ये हैं-
📽️Indian movies to be screened at 75th #CannesFilmFestival:
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) May 14, 2022
🔹Rocketry: The Nambi Effect
🔹Pratidwandi
🔹Godavari
🔹Alpha Beta Gamma
🔹Boomba Ride
🔹Dhuin
🔹A Tree Full of Parrots#IndiaAtCannes@ianuragthakur@IndiaembFrance@Festival_Cannes@nfdcindia@ficci_india@PIB_Indiapic.twitter.com/Auj3AFRctk