प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में निक जोनस की एक म्यूजिक वीडियो सकर रिलीज हुई है। इस वीडियो में 5 साल बाद जोनस ब्रदर्स साथ में नजर आए हैं इसके साथ ही इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई हैं। पहली बार दोनों साथ में काम करते नजर आए हैं। यह गाना सुपर हिट हो गया है। निक और प्रियंका दोनों को इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है। गाने के टॉप में आने की खबर आने पर प्रियंका निक के साथ नहीं थी। जिसके लिए निक ने प्रियंका को एक लग्जीरियस गिफ्ट दिया है।
पति निक का गाना बना नंबर वन
https://www.instagram.com/p/Bu7ONnaF3nY/
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही हैं तो निक जोनस भी उन्हें खुश करने को कोई मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। प्रियंका ने गाना नंबर 1 होने पर ट्वीट किया- 'जोनस ब्रदर्स का वीडियो एल्बम सकर बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया है। इससे ज्यादा मैं कभी प्राउड फील नहीं कर सकती'।
प्रियंका का तोहफे में मिली 2.5 करोड़ की कीमत
https://www.instagram.com/p/Bu7YQKkl_Wf/
इसके बाद निक ने भी प्रियंका को एक महंगा सरप्राइज दे दिया। निक ने प्रियंका को लगभग 2.5 करोड़ की कीमत की मर्सडीज Mercedes-Maybach S-Class तोहफे में दे दी। ब्लैक कलर की इस शानदार कार के साथ प्रियंका ने तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो में नक भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने लिखा है, 'जब पति नंबर वन बनता है तो पत्नी को कार तोहफे में मिलती है। आपको एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस से मिलवाते हैं, लव यू बेबी।
Sucker गाने में जोनस ब्रदर्स हैं अपने पार्टनर के संग
https://www.instagram.com/p/BudCS1WH_wb/
आपको बता दें, Sucker गाने में जोनस ब्रदर्स में जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हैं तो वहीं जो जोनस और केविन जोनस अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। जोनस ब्रदर्स के इस गाने में तीनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। साथ ही जोनस ब्रदर्स की बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने पर प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- पहली बार हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। मगर मुझे कुछ पलों के लिए भी नहीं लगा की हम काम कर रहे हैं। फैमिली के साथ यह एक फन अफेयर है।
'बर्निग अप' भी हुआ था मशहूर
https://www.instagram.com/p/BubgH3BnpNx/
इसके पहले 2008 में जोनास ब्रदर्स तीनों भाइयों निक, केविन और जो जोनास का गाना 'बर्निग अप' पांचवें स्थान पर पहुंचा था। 'सकर' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ है और इसमें प्रियंका भी अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं।
तीन महीने पहले ही हुई है शादी
https://www.instagram.com/p/Brh-GP7nAUV/
1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इस शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। ये शादी दो रीति रिवाजों से हुई थी। पहले दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी और फिर हिंदू रीति रिवाज से हमसफर बने थे।...Next
Read More:
सोनाली बेंद्रे ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा कैंसर सर्जरी का 20 इंच का गहरा कट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में
विंग कमांडर 'अभिनंदन'की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम, देश के हीरो पर जाहिर की राय