साल 2021 में दिसंबर तक 10 से ज्यादा बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने की डेट्स अनाउंस की जा चुकी हैं। जबकि, अगले साल यानी 2022 में रिलीज होने वाली बड़े बजट की 20 फिल्मों की फाइनल रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। ये सभी फिल्में बड़े बजट की होने के साथ सुपरस्टार्स से भरी हुई हैं। अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, प्रभाष जैसे कई सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं।
2021 में अक्टूबर-नवंबर तक ये फिल्में-
इस साल यानी 2021 में अक्टूबर से दिसंबर तक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए 10 फिल्मों की डेट्स फाइनल हो चुकी है। इनमें अक्टूब में सबसे पहले प्रतीक गांधी की फिल्म भावई 22 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके बाद दीवाली पर नवंबर में सूर्यवंशी, नो मींस नो, इटर्नल्स रिलीज होंगी। 19 नवंबर को बंटी और बबली-2, 26 नवंबर को जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते-2 भही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिसंबर 2021 में बड़े पदे पर देखें 4 फिल्में-
साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में 3 तारीख को सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 10 दिसंबर को आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पर्दे पर आएगी। क्रिसमस के मौके पर रनवीर सिंह की फिल्म 83 और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा भी रिलीज होगी। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
जनवरी 2022 में अक्षय, जॉन, प्रभाष, आलिया-
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए 20 फिल्मों की डेड फाइनल हो गई है। सबसे पहले 6 जनवरी को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आएगी। इसके बाद 14 जनवरी को प्रभाष की फिल्म राधेश्याम और 21 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज रिली होगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम की देशभक्ति फिल्म अटैक सिनेमाघरों में लगेगी।
फरवरी से मार्च तक सिनेमाहॉल में 5 मूवी-
फरवरी 2022 में वैलेंटाइन वीक में आमिर खान, करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होगी। 25 फरवरी को रनवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार पर्दे पर आएगी। मार्च 2022 में 4 तारीख को अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडेय और 18 मार्च को रनबीर कपूर की शमशेरा बड़ पर्दे पर आएगी। मार्च में 25 तारीख को कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया-2 रिलीज होगी।
रॉकेट्री से हीरोपंती तक 6 फिल्में आएंगी-
अप्रैल 2022 में सबसे पहले 1 अप्रैल को आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री बड़े पर्दे पर आएगी। 14 अप्रैल को संजय दत्त की फिल्म केजीएफ-2 रिलीज होगी। 29 अप्रैल को अमिताभ बच्चन, अजय देवगन की मई डे और इसी दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती-2 भी रिलीज होगी। जून माह में 3 तारीख को अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान बड़े पर्दे पर आएगी। जुलाई में 8 तारीख को फिल्म एक विलेन रिटर्न रिलीज होगी।
रितिक, कार्तिक और टाइगर भी पर्दे पर-
अगस्त 2022 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 11 अगस्त को प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होगी। इसी दिन यानी 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज होगी। सितंबर में 30 तारीख को सैफ अली खान और रितिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा रीमेक रिलीज होगी। अक्टूबर 2022 में दीवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज होगी। इसके बाद दिसंबर 2022 में क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को टाइगर श्रॉफ की फिल्म गनपत पार्ट-1 पर्दे पर आएगी।...Next
Uski hategi to sabki fategi ⚡
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) August 21, 2021
Aarela hai #Ganapath, taiyyar rehna! #Ganapath in cinemas on December 23, 2022. #Ganapath23Dec2022https://t.co/PnghhaswnL@kritisanon@vashubhagnani#VikasBahl@jackkybhagnani@honeybhagnani@poojafilms#GoodCo
ये भी पढ़ें -
OTT और थिएटर्स में आने वाली हैं 7 और हॉरर-थ्रिलर फिल्में, लिस्ट देखें
बुसान फेस्टिवल में दो बॉलीवुड फिल्में, अक्टूबर में होगी अवॉर्ड की घोषणा
जंग, साहस और फतेह की सच्ची कहानियां लेकर आ रहीं ये 9 फिल्में, लिस्ट देखें