मंगलवार को फ्रांस में फिल्मों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक कान्स फिल्म महोत्सव 2022 (Cannes Film Festival 2022) की शुरुआत हुई। मंगलवार को दुनिया समेत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (Cannes India Contingent) के सितारे महोत्सव में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे। इस साल कान्स फिल्म महोत्सव अपने 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। साथ ही दूसरी ओर भारत भी इस साल अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 2022 भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने प्रतीक भी है। ऐसे में इस साल मार्चे डू फिल्म - कान्स फिल्म महोत्सव में भारत को 'कंट्री आफ आनर' (Country of honour) का दर्जा दिया गया है। किसी भी देश को पहली बार ऐसा सम्मान दिया गया है। इस साल कान्स फिल्म महोत्सव 17 मई मंगलवार से 28 मई शनिवार तक आयोजित किया जा रहा है।
Anurag Thakur with Indian Contingent at Cannes 2022
रेड कार्पेट पर छाए भारतीय- मंगलवार शाम को कान्स फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur at Cannes 2022) समेत उनके नेतृत्व वाले 11 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रेड कार्पेट (Cannes red carpet) पर चलकर अपना जलवा दिखाया। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में नयनतारा, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, ए आर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान शामिल थे। एक तरफ जहां माधवन और नवाजुद्दीन ने रेड कार्पेट समारोह के लिए काले रंग के टक्सीडो को चुना तो दूसरी ओर रिकी, प्रसून और अनुराग ने पारंपरिक बंदगले वाले सूट को चुना। इसके बाद बुधवार रात अनुराग ठाकुर मैजेस्टिक बीच पर कान्स महोत्सव के ‘ओपनिंग नाइट’ समारोह में शामिल होंगे।
R Madhavan with other Indian celebrities at Cannes red carpet 2022
आज होगा भारतीय पवेलियन का उद्घाटन-
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार शाम उनके साथ कान्स फिल्म महोत्सव 2022 के रेड कार्पेट पर चले भारतीय दल और सेलिब्रिटी मेहमानों के लिए एक औपचारिक रात्रिभोज (Anurag Thakur Cannes dinner) का आयोजन का किया। मेनू (Cannes dinner menu) में प्यास कचौरी से लेकर राजस्थान की मशहूर गट्टे की सब्जी, लाल मास, गुजरात की कढ़ी और खिचड़ी तक के भारतीय व्यंजनों में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिनिधित्व था। हालांकि कलाकंद' जैसे भारतीय व्यंजन ने इस साल कान फिल्म महोत्सव में भारत के सम्मान को मनाने के लिए लोगों के मुंह में अपना मीठा स्वाद छोड़ा। आज अनुराग ठाकुर कान्स में भारतीय पवेलियन (India pavilion Inauguration) के उद्घाटन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें प्रसून जोशी, शेखर कपूर, ए आर रहमान सहित कई शीर्ष भारतीय हस्तियां शामिल होंगी।
Cannes 2022: India's food diversity on full display at I&B Minister Anurag Thakur's formal dinner for Indian contingent
Read @ANI Story | https://t.co/kUktTkELw6#Cannes2022#AnuragThakur#CannesFilmFestivalpic.twitter.com/X4WtF9gpaj— ANI Digital (@ani_digital) May 18, 2022