Move to Jagran APP

एनडीए सरकार ने बढ़ाई दुनिया में देश का मान : मंत्री

प्रधानमंत्री का प्रमुख काम देश की सीमाओं की सुरक्षा जनता की सुरक्षा और दुनिया में देश की सम्मान बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने तीनों काम बखूबी किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 01:38 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:30 AM (IST)
एनडीए सरकार ने  बढ़ाई दुनिया में देश का मान : मंत्री
एनडीए सरकार ने बढ़ाई दुनिया में देश का मान : मंत्री

बेतिया । प्रधानमंत्री का प्रमुख काम देश की सीमाओं की सुरक्षा, जनता की सुरक्षा और दुनिया में देश की सम्मान बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने तीनों काम बखूबी किया है। नभ, जल, थल तीनों सेना परमाणु शक्ति से लैश है। हम किसी पर आक्रमण नहीं करते है, किसी की जमीन नहीं हड़पते है। कहीं आतंकी नहीं भेजते हैं। हमारे हथियार सुरक्षा के लिए हैं। देश पर जब कोई आंख उठाएगा, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा, पीएम मोदी ने ऐसा किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। दुनिया के टॉप देशों की सूची में भारत का नाम लिया जाने लगा है। उक्त बाते जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मंत्री आरसीपी सिंह ने कही। वे बुधवार को एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर बड़ा रमना मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बार की वोटिग एकतरफा होने जा रहा है। मजबूत सरकार बनेगी, तभी हमारे नेताओं की विकास का सपना पूरा होगा। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव के अवसर पर किसी पार्टी का नहीं बल्कि एनडीए का कार्यकर्ता समझे। सबसे पहले अपना बूथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पहले सूबे में जंगल राज था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका अंत किया। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास का काम किया है सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम ने कहा कि नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया है। कांग्रेस ने 55 वर्ष एसी में बैठकर राज किया है। कुछ दिन पहले बिहार के लोग चार बजे शाम में ही घरों में छिप जाते थे। मंत्री संतोष सिंह निराला ने कहा कि भारत को आज कठोर व सटीक फैसला लेने वाले पीएम की जरूरत है, जो क्षमता नरेंद्र मोदी के पास है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में काफी काम किया है। नीतीश ने बीमार, गरीब और लाचार बिहार को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई। मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि बिहार में पहले जंगल राज था। लेकिन जब से एनडीए की सरकार बिहार मे बनी है जंगल राज का सफाया हो गया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नेहरू गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंहा राव, मनमोहन सिंह जैसे कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाने का नारा दिया। गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन कांग्रेस व गठबंधन के नेताओं की संपत्ति बढ़ गई। कार्यक्रम को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. एनएन शाही, पूर्व सांसद कैलाश बैठा, जिप अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, नौतन विधायक नारायण साह, लौरिया विधायक विनय बिहारी, वाल्मीकिनगर विधायक रिकू सिंह, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, एमएलसी खालिद अनवर, विधायक रामसेवक कुशवाहा, रामचंद्र सहनी, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष मंजीत वर्मा, रक्सौल विधायक अजय सिंह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव आदि ने भी अपने विचार रखें। मौके पर पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डा. संजय जायसवाल व वाल्मीकिनगर प्रत्याशी वैद्यनाथ प्रसाद महतो, दीपेंद्र सर्राफ, विजयरंजन ठाकुर, आनंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रिकी गुप्ता, मोहन साह गोंड, जहांगीर आलम, सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय व संचालन महामंत्री रवि सिंह ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.