Move to Jagran APP

मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा। बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज भैरोगंज के वार्ड संख्या एक पांच एवं छह की मतदाता सूची म

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM (IST)
मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा। बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज भैरोगंज के वार्ड संख्या एक, पांच एवं छह की मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारियों में विशुन साह, शांति देवी, लक्ष्मण साह, उमरावती देवी, कलावती देवी, कृष्णा साह, ममता कुमारी, सुरेंद्र गुसाईं, प्रदीप गोसाईं, संदीप गोसाईं, मदन साह ने बताया कि पंचायत के पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्यों की मिलीभगत से मतदाता सूची में हेराफेरी की गई है। बहुत ऐसे परिवार हैं। उस घर के मुखिया को दूसरे वार्ड एवं महिला को दूसरे वार्ड के मतदाता सूची में नाम अंकित कराया गया है। आरोप लगाया कि कुछ ऐसे वार्ड सदस्य हैं। जो अपने मनपसंद के वोटरों को दूसरे वार्ड की मतदाता सूची से नाम कटवा कर अपने वार्ड में वार्ड की मतदाता सूची में नाम को जुड़वाए हैं। बहुत से लोगों को पांच नंबर वार्ड से हटाकर छह एवं एक नंबर वार्ड में जोड़ा गया है। लोगों के पास पूर्व से उपलब्ध आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि तमाम स्थाई निवास के कागज वार्ड नंबर पांच के नाम से है। वहीं अब वार्ड नंबर छह में नाम आने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसका खामियाजा आगे भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इसमें पंचायत के कुछ लोगों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसे सुधारने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमलोग जिस वार्ड में पहले से हैं उसी वार्ड में रखा जाए।

पंचायत सचिव नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा गलती की गई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि भैरोगंज पंचायत से मतदाता सूची की गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर दावा आपत्ति फॉर्म भरवाने के बाद लगभग 600 लोगों की मतदाता सूची में नाम सुधार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.