विधायक को न्याय नहीं मिला तो पटना जाकर सीएम से लगाएंगे गुहार
बगहा। पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में विधायक का नाम आने के बाद उनके समर्थकों में गुस्सा है। बै
बगहा। पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में विधायक का नाम आने के बाद उनके समर्थकों में गुस्सा है। बैठक व विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं।
देवरिया तरुअनवा पंचायत के कुनई लक्ष्मीपुर निवासी संतोष झा के निवास पर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिकू सिंह के समर्थन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी स्तब्ध हैं कि इस घटना में विधायक का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। हम चाहते हैं कि पीड़िता को न्याय मिले। लेकिन गंदी राजनीति के तहत किसी को फंसाया नहीं जाना चाहिए। अध्यक्षता गुलजारी देवी एवं संचालन हेवंती देवी ने किया। मौके पर मौजूद गुलजारी देवी ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारे विधायक निर्दोष हैं। उन्हें राजनीति के तहत फंसाकर राजनीतिक कैरियर बर्बाद करने की कोशिश हो रही है। भड़छी गांव निवासी राजकुमारी देवी ने कहा कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक से पग-पग पर आशावान हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि दयानंद वर्मा की पत्नी के मोबाइल लोकेशन की जांच हो। विधायक को केवल साजिश के तहत फंसाया गया है। कहा कि अगर यहां न्याय नहीं मिलता है तो हम सभी पटना तक जाएंगे और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करेंगे। देवंती देवी ने कहा कि इस संशय और भय के माहौल में क्षेत्र का विकास कार्य ठप पड़ा है। जनता अपने को असहाय महसूस कर रही है। वक्ताओं ने वाल्मीकिनगर विधायक के पक्ष में अपने इस आंदोलन को सत्याग्रह आंदोलन का नाम दिया है। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हाथ उठाकर विधायक के समर्थन में नारेबाजी की और विरोधियों पर जमकर हमला बोला। मौके पर संगीता देवी, कुसमी देवी, अनिता देवी, मनबोधी देवी, कमलावती देवी, फूलमती देवी, शांति देवी, बीडीसी तेजप्रताप महतो, रंजन यादव, गोलू चौरसिया, समाजसेवी मदन जायसवाल, राजेश कुमार, सुशील मिश्रा, राकेश जायसवाल, संजय गुप्ता, जवाहिर महतो, रघुपति कुमार व सुरेन्द्र पासवान आदि उपस्थित रहे।