Move to Jagran APP

राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बगहा के दो चयनित

बगहा। 26 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बगहा के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागियों में बगहा अनुमंडल से दो का चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:29 PM (IST)
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बगहा के दो चयनित

बगहा। 26 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बगहा के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागियों में बगहा अनुमंडल से दो का चयन किया गया है। इनमें एक सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पठखौली की छात्रा खुशी कुमारी तथा दूसरा राज्य संपोषित उच्च विद्यालय हरनाटाड़ के सत्येंद्र कुमार हैं। दोनों अब 23 से 31 दिसंबर के बीच भुवनेश्वर में होनी वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि पश्चिमी चम्पारण जिले से चयनित दोनों बच्चे बगहा दो के ही हैं। मंगलवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पठखौली में छात्रा खुशी को सम्मानित किया गया। महिला प्रधान शिक्षक प्रतिमा ¨सह ने छात्रा को पाठ्य सामग्री और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि बगहा की बेटी सूबे का प्रतिनिधित्व करेगी। उसकी सफलता से बेटियों को स्कूल नहीं भेजने वाले अभिभावक भी प्रेरित होंगे। विज्ञान शिक्षक रहमत यास्मीन ने बताया बताया कि जंगलों में बेकार माने जाने वाले मूज और खर का समाज संस्कृति और आजीविका में उपयोग और रोजगार के साधन विषय पर खुशी अपना प्रोजेक्ट रखेगी। बेगुसराय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 50 छात्र-छात्राओं का सूबे के विभिन्न जिलों से चयन किया गया था। पटना साइंस कालेज में प्रथम 30 को चयनित किया गया। जिसमें खुशी और सत्येंद्र भी शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.