ट्रैक्टर का हैरो टूटा, सड़क के किनारे बैठे मासूम की मौत
बगहा। थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में सरेह में खेत जोतने जा रहे एक ट्रैक्टर का हैरो
बगहा। थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में सरेह में खेत जोतने जा रहे एक ट्रैक्टर का हैरो टूट जाने से एक बच्ची की मौत उसके तवा से कट जाने से घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका डेढ़ वर्षीय उजाला कुमारी दर्शन की पुत्री है। वहीं इस घटना में दर्शन राम की पत्नी शांति देवी 30, बबीता देवी 35 पति वीर राम व वीर की तीन साल की बच्ची चांदनी कुमारी को रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार दोपहर की है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राजू प्रसाद पिता जगदीश प्रसाद अपने बिना नंबर के ट्रैक्टर हैरो के साथ लेकर खेत जोतने गांव से पश्चिम बेखबरा सरेह जा रहा था। इसी क्रम में उसका हैरो बीच से टूट गया। जिससे सड़क किनारे अपने घर के बाहर खेल रहे उजाला की मौत उसके तवा से कट जाने से हो गई। वहीं बैठे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थल पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को पीएचसी लाया गया। जहां पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण व डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इधर सूचना पर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह, एसआइ मेराज खान, एएसआइ रंजन कुमार यादव पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस घटना से मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में मातमी माहौल है।