Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बगहा। जल प्रबंधन का अनूठा नमूना। पानी की टंकी यदि भर गई तो स्वत: अलार्म बजेगा। इससे निश्चित रूप से पानी का अपव्यय रुकेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 09:10 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बगहा। जल प्रबंधन का अनूठा नमूना। पानी की टंकी यदि भर गई तो स्वत: अलार्म बजेगा। इससे निश्चित रूप से पानी का अपव्यय रुकेगा। बगहा दो के नरैनापुर में संचालित आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने यह अनूठा उपकरण तैयार कर सबको चौंका दिया। मौका था वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का। ऋषि रंजन एवं नतन्या ग्रुप के इस अनूठे प्रयोग को देख आगंतुक अतिथियों की तालियों से वातावरण गूंज उठा। इससे पूर्व प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन एसीजीएम अमलेश कुमार ¨सह और मुंसफ संदीप पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में क्रियाशीलता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय के ट्रस्टी मनोज कुमार ¨सह और अर¨वद श्रीवास्तव को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में कृष्णा ¨सह ग्रुप प्रथम, ऋषि रंजन एवं नतन्या ग्रुप को द्वितीय तथा अभय कुमार ¨सह ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। वहीं फूड स्टॉल में माही ¨सह ग्रुप को प्रथम, 5-स्टार रेस्टोरेंट को द्वितीय और रेड चिली ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। आर्ट एण्ड क्राफ्ट में भी बच्चों की प्रतिभा को काफी सराहना मिली। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों के बीच चेयर रेस हुआ। जिसमें ¨रकी ¨सह, दामिनी तिवारी, रंजू देवी, मधु देवी, रितु कुमारी, निभा श्रीवास्तव, विमलावती देवी, रश्मि पांडेय, रेणु कुमारी, सोनी गुप्ता आदि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक दीपक कुमार ¨सह ने दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.