Move to Jagran APP

धान खरीद की धीमी रफ्तार, बिचौलियों को बेचने की मजबूरी

बगहा। बगहा में धान की खरीदारी के नाम पर खानापूरी की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:31 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:31 AM (IST)
धान खरीद की धीमी रफ्तार, बिचौलियों को बेचने की मजबूरी
धान खरीद की धीमी रफ्तार, बिचौलियों को बेचने की मजबूरी

बगहा। बगहा में धान की खरीदारी के नाम पर खानापूरी की जा रही है। जिसका लाभ बिचौलियों को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में किसान व्यापार मंडल से लेकर पैक्सों से संपर्क किए। जब खरीदारी नहीं हुई तो विवश होकर औने-पौने दामों पर बिचौलियों से बेच दिए। सरकारी योजनाओं में नियम कानूनों की आड़ में बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा रहा। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को भी है। लेकिन, वे भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। कहते हैं किसान :

loksabha election banner

सरकारी खरीद की प्रतीक्षा करते काफी देर हो गई। बहुत विलंब से आदेश निर्गत हुआ। उस पर से पैक्स की तरफ से तैयारी नहीं होने का बहाना बनाया गया। थक हार कर यत्र तत्र बिक्री कर किसी तरह गन्ना व गेहूं की खेती के लिए पैसा का उपाय हो सका।

विनोद पांडेय, टड़वलिया एक तो बरसात से बर्बादी, ऊपर से उचित कीमत नहीं मिलना। ऐसे में दरवाजे पर रखा धान खराब हो रहा था। प्रतिदिन दो से तीन किसान आकर उसकी कीमत लगाते थे। सरकारी खरीद के आदेश की प्रतीक्षा करते हुए बिचौलिया के हाथों बेचने की मजबूरी हुई।

रामछबिला यादव, नरईपुर अतिवृष्टि से धान की उपज कम हो गई थी। पानी में से छानकर कितनी मुश्किल से उसको काटकर घर लाया गया। इतनी जतन के बाद भी उचित कीमत नहीं मिला। जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

मो. राजा हुसेन, शास्त्रीनगर व्यापार मंडल से लेकर विभिन्न पैक्सों से लगातार संपर्क करने के बाद भी जब खरीदारी नहीं हुई तो विवश होकर औने- पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ धान बेचना पड़ा। सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में चलती है।

रत्नेंद्र नाथ तिवारी, डुमवलिया बयान :

25 में से 24 पैक्सों व व्यापार मंडल के माध्यम से खरीद की जा रही है। अब तक 27 हजार दो सौ 71 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है।

क्षितेंद्र कुमार, बीसीओ, बगहा दो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.