Move to Jagran APP

'PM Modi की ताकत से एक दिन के लिए...', चुनाव के बीच सम्राट चौधरी का बड़ा दावा; मंच पर मौजूद थे चिराग

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन इसे अंग्रेजों मुगलों गोरी और गजनी ने लूटा। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का सपना देख भारत को सोने का शेर बनाया है। आज यह शेर पूरी दुनिया में दहाड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ताकत से ही रूस-यूक्रेन युद्ध एक दिन के लिए रुका था।

By Manoj Mishra Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 30 Apr 2024 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 05:52 PM (IST)
'PM Modi की ताकत से एक दिन के लिए...', चुनाव के बीच सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

जागरण संवाददाता, बेतिया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक हैं। यह उनकी ताकत की देन है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को निकालने के लिए उन्होंने एक दिन के लिए रूस-यूक्रेन के युद्ध को भी रुकवा दिया था। यूक्रेन में फंसे बच्चे हाथ में तिरंगा लिए स्वदेश लौटे।

loksabha election banner

बता दें कि सम्राट चौधरी मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल के नामांकन के अवसर पर नगर के रमना मैदान में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन इसे अंग्रेजों, मुगलों, गोरी और गजनी ने लूटा। पीएम मोदी ने 'मेक इन इंडिया' का सपना देख भारत को सोने का शेर बनाया है। आज यह शेर पूरी दुनिया में दहाड़ रहा है।

'श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं'

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अब अयोध्या की तरह ही माता सीता का भव्य मंदिर सीतामढ़ी में बनेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2029 तक बिजली का उत्पादन घरों से शुरू होगा जाएगा। 2025 के चुनाव में 10 लाख सरकारी नौकरी के गारंटी को पूरा किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार ही नहीं देश और युवाओं का भविष्य बनाने का चुनाव है। जनता ने 2010 में ही बिहार में लालटेन बुझा दिया था। इस बार बिहार को राजद और कांग्रेस से बचाना है।

'दो चरणों के चुनाव में साफ हो गया है...'

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। दो चरणों के चुनाव में साफ हो गया है कि वे तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। पीएम की वजह से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है।

चिराग पासवान ने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत होने पर देश का विकास होता है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। हर गांव को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ पीएम काम कर रहे हैं। भारत दुनिया में सबसे बड़ी गरीब कल्याण योजना चल रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटा है। अयोध्या में राम मंदिर बना है।

'विपक्ष भ्रम फैला रहा है'

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष देश में लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर भ्रम फैला रहा है। जिन लोगों ने संविधान को सम्मान नहीं दिया, आपातकाल लागू करने वाले संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। विपक्षी नेता लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक चिराग जिंदा है, तब तक न संविधान को खतरा है ना आरक्षण और लोकतंत्र को।

हम पार्टी के नेता संतोष कुमार मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 साल में जो काम किया है वह कोई सोच भी नहीं सकता था। श्री राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 हटाना ऐतिहासिक है। मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। विधानसभा के मुख्य सचेतक नवल किशोर यादव ने कहा कि यह चुनाव दो धाराओं के बीच की लड़ाई है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'राम मंदिर' को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमें इसकी खुशी है, लेकिन...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'कपड़ों में झांकने से बेहतर है...', नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गईं राबड़ी देवी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.