दुष्कर्म व गर्भपात मामले में फरार विकास चढ़ा पुलिस के हत्थे
बगहा। धनहा थाने की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म व गर्भपात मामले में फरार चल रहे घघवा निवासी वि
बगहा। धनहा थाने की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म व गर्भपात मामले में फरार चल रहे घघवा निवासी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि धनहा थाने में एक युवती के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके साथ रूपही निवासी वीरेंद्र गुप्ता उसके घर के पास गोदाम में आता जाता था। उसी क्रम में उसके घर भी आने जाने लगा। इस बीच उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो वीरेंद्र उसे घुसरी निवासी विकास कुशवाहा के घर ले गया और वहीं उसका गर्भपात करा दिया। उसके बाद मुडाडीह निवासी मुक्ति कुशवाहा के घर दस दिनों तक जबरन बंधक बना कर रखा गया। फिर स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मुक्त कराया गया था। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि इस मामले में फरार वीरेंद्र गुप्ता व मुक्ति कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शादी का प्रलोभन दे किया दुष्कर्म बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपित मजीद मियां युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे गुजरात लेकर चला गया और कहा कि वही शादी कर लेंगे। गुजरात में उसके साथ कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपने साथ ही घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजन महिला थाने पहुंचे तथा युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।