Move to Jagran APP

लोजपा नेताओं सहित 175 पंचायत अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता

बेतिया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश जिला व प्रखंड के कई दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों कार्यक

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM (IST)
लोजपा नेताओं सहित 175 पंचायत अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता
लोजपा नेताओं सहित 175 पंचायत अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता

बेतिया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश, जिला व प्रखंड के कई दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व 175 पंचायतों के अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरिवाटिका चौक स्थित एक निजी विवाह भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लोजपा छोड़ भाजपा में आने वाले नेताओं को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लोजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और यहां भाई की तरह सम्मान मिलेगा। पूर्व में लोजपा-भाजपा का मजबूत गठबंधन रहा। उस दौर में मैंने आप सबके साथ काम किया। चंपारण भाजपा का गढ़ है। लोजपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब अभेद्य किला बन गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने कहा हमारी पार्टी का सिद्धांत पहले भारत उसके बाद पार्टी है। पार्टी अपने एक-एक कार्यकर्ताओं को परिवार के सदस्य की तरह मानती है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव सह सीतामढ़ी प्रभारी व चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चिराग पासवान चंद लोगों से घिर गए हैं। लोजपा में लोकतंत्र समाप्त है। इसी कारण पिछले नवंबर माह में ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ दूसरे नेताओं ने भी इस्तीफा दिया था। भाजपा में शामिल होकर काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेता व कार्यकर्ता भाजपा का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। मौके पर भाजपा के वरीय नेता बिरेश्वर राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, आनंद सिंह, सुशील जायसवाल, मनोज सिंह, संजीव पांडेय उर्फ मिटू, पन्नालाल साह, राकेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.