Move to Jagran APP

प्रतिमा भारती बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

कांग्रेस ने प्रतिमा भारती को पश्चिमी चंपारण का महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:15 AM (IST)
प्रतिमा भारती बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष
प्रतिमा भारती बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

बगहा । कांग्रेस ने प्रतिमा भारती को पश्चिमी चंपारण का महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने मनोनयन के संबंध में पत्र जारी किया है। कांग्रेस के प. चंपारण जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने में प्रतिमा भारती का सराहनीय योगदान रहा है। उनके इस पद पर मनोनीत होने से संगठन मजबूत होगा। उधर, इस मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, नंदेश पांडेय उर्फ चुन्नु पांडेय, रामानुज मिश्रा, मो. इरशाद हुसैन, रामाशंकर दुबे, सुरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, मोतिउर्रहमान, शकील अहमद, अभय विक्रम शाह, ठाकुर अनुराग सिंह, प्रकाश यादव, रमेश यादव, वीरेंद्र किशोर सोनी, रामनाथ कुशवाहा, हाजी मोहम्मद, जोहरा खातून, संजू देवी आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.