Move to Jagran APP

Bihar News : बिहार के इस जिले में शराब धंधेबाजों के बीच प्रशासन का डर खत्म! आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

शराब तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले के बाद चार जवान चोटिल हुए हैं। पुलिस से झड़प में भाजपा नगर अध्यक्ष समेत चार को नामजद किया गया है। वहीं शराब तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई चल रही है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Published: Wed, 01 May 2024 10:09 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 10:09 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, चनपटिया (पश्चिम चंपारण)। नगर के गांधी नगर में शराब तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस पर पथराव व धक्कामुक्की की गई। इसमें चार जवान चोटिल हो गए। हालांकि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

पुलिस से झड़प और धक्कामुक्की मामले में भाजपा के चनपटिया नगर अध्यक्ष अमित कुमार समेत चार को नामजद किया गया है। साथ ही 15-20 अज्ञात के विरुद्ध भी प्राथमिकी की गई है। जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड छह निवासी मोहन साह के पुत्र श्याम कुमार पर शराब तस्करी के आरोप में चनपटिया थाने में केस दर्ज है।

पुलिस के साथ धक्कामुक्की और पथराव किया

उसकी गिरफ्तारी के लिए सोमवार देर शाम एसआइ अच्युतानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बाइक से गांधी नगर गई थी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। इस पर स्थानीय लोग उसे निर्दोष बताते हुए पुलिस से उलझ गए। पुलिस के साथ धक्कामुक्की और पथराव किया। चार जवानों को चोट आई। उनका इलाज कराया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपित श्याम कुमार समेत भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, विशाल कुमार व प्रह्लाद पासवान को नामजद किया गया है।

थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि श्याम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

KK Pathak: हजारों शिक्षकों के नहीं मिले सर्टिफिकेट फोल्डर, Patna High Court ने शिक्षा विभाग को दिया ये आदेश

Nitish Kumar : 'जब वह साथ थे तो...', मंच पर नीतीश को अचानक आई तेजस्वी यादव की याद; खुलकर बता दी अंदर की बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.