मंदिर में लंबी उम्र के लिए की गई प्रार्थना
रामनगर में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।
बगहा । रामनगर में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। नगर क्षेत्र में यह कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय के देखरेख में किया गया। नगर के पुरानी बाजार महावीरी मंदिर व बिलासपुर, वहीं कला कुम्हिया में ग्रामीण मंडल उत्तरी के प्रमोद साह के नेतृत्व में हुआ। इधर दक्षिणी मंडल की कमान अध्यक्ष अजय शुक्ला ने सेमरा बड़गो में संभाली। इस दौरान बंजरिया गांव के जनसंघ के समय के कार्यकर्ता मगही राम को सम्मानित भी किया गया। पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस उपलक्ष्य में पूरे एक सप्ताह तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जनक , विधायक भागीरथी देवी, जिलाध्यक्ष राम सिंह, पंकज झुनझुनवाला, रिषभ रंजन, रामानंद गिरी, प्रमोद शुक्ला, आनंद गुप्ता, कृष्णा शर्मा, राजू कुमार, बिहारी साह, चुमन राम, छोटन गिरी, राजू पटेल, अशर्फी प्रसाद, रंजन सिन्हा, जनक साह, प्रशांत पांडेय, अकरम, राजकुमार पटेल, रामायण पटेल, बाबा नगनारायण के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।