Move to Jagran APP

भीड़भाड़ वाली जगह पर भी लोग नहीं लगा रहे मास्क

बेतिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद भी अधिकांश लोग अब भी मास्क की अहमियत नहीं समझ रहे हैं। आलम यह है कि बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अधिकांश लोग मास्क नहीं लगा रहे है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST)
भीड़भाड़ वाली जगह पर भी लोग नहीं लगा रहे मास्क
भीड़भाड़ वाली जगह पर भी लोग नहीं लगा रहे मास्क

बेतिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद भी अधिकांश लोग अब भी मास्क की अहमियत नहीं समझ रहे हैं। आलम यह है कि बाजार, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अधिकांश लोग मास्क नहीं लगा रहे है। कुछ लोग तो दिखावे के लिए मास्क को मुंह के नीचे लगाकर घूमते नजर आ रहे है। हालांकि पुलिस लापरवाहों के विरुद्ध समय समय पर कार्रवाई कर रही है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क सही तरीके से लगाया जाना आवश्यक है। लोग इसमें भी लापरवाही बरत रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं नजर आ रही हैं। वाल्मीकिनगर में अधिकांश महिलाएं बिना मास्क लगाए घूमती नजर आई। कुछ महिलाओं ने न तो खुद मास्क लगाया था। बल्कि अपने साथ लाए गए बच्चों को भी मास्क नहीं लगाया था। इस तरह की लापरवाही स्वयं व परिवार को भी कोरोना के संकट में डाल सकती है। प्रशासन द्वारा मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करने के दावे तो किए जा रहे है लेकिन इसका कोई असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। बिना मास्क बेच रहे सामान ज्यादातर दुकानदार बिना मास्क लगाए सामान दे रहे है। बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाथठेलों में फल के साथ अन्य सामग्री बेचने वाले भी बिना मास्क के नजर आ रहे है। सब्जियां व अन्य सामाग्री बेचने वाले भी बिना मास्क के देखे जा रहे है। इन पर पुलिस की नजर नहीं जा रही है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस चौक चौराहों पर खड़े होकर चालान काटने की कार्रवाई कर रही है। इस बाबत वाल्मीकिनगर के चिकित्सक डाक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि कोरोना का वायरस नाक व मुंह के जरिए ही शरीर में प्रवेश करता है। इससे बचने के लिए मास्क को सही तरीके से लगाया जाना जरूरी है। मास्क नहीं लगाने वाले लोग ना केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार को भी संकट में डाल रहे है। सभी को शारीरिक दूरी का पालन व मास्क लगाना चाहिए।

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बचने के लिए मास्क को सही तरीके से लगाया जाना बहुत ही जरूरी है। मास्क लगाने से कोरोना वायरस शरीर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता है। लोगों को मास्क की अहमियत को समझकर इसका उपयोग करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.